छोटीसादड़ी में बड़ा सियासी बवाल: पूर्व विधायक रामलाल मीणा हिरासत में, थाने के बाहर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
छोटीसादड़ी में शुक्रवार को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। पूर्व विधायक रामलाल मीणा को पुलिस हिरासत में लेकर छोटीसादड़ी थाने लाया गया। उनके थाने पहुंचने की सूचना पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक करीब 800 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। मौके पर भारी पुलिस जाप्ता तैनात रहा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रतापगढ़ कार्यक्रम से आगे रवाना होने के बाद पूर्व विधायक रामलाल मीणा को पुलिस हिरासत में प्रतापगढ़ भेज दिया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष दिग्विजय सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मीडिया के सामने अपनी प्रतिक्रिया दी।
#ChhotiSadri #Pratapgarh #RajasthanNews #RajasthanPolitics #Congress RamLalMeena