कोतवाली चौक पर सीसीटीवी निगरानी बेहतर करने के लिए पेड़ों की शाखाओं की छंटाई
सतना: नगर पालिक निगम सतना द्वारा शहर के कोतवाली चौक क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरों की दृश्यता में बाधा बन रही पेड़ों की शाखाओं की छंटाई कराई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली चौक के आसपास पेड़ों की बढ़ी हुई शाखाओं के कारण सीसीटीवी कैमरों की नजर बाधित हो रही थी। निगम की टीम द्वारा शाखाओं की छंटाई किए जाने से अब कैमरों का दायरा साफ और स्पष्ट हो गया है, जिससे सड़क एवं आसपास के क्षेत्र की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकेगी। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
#उचेहरा_न्यूज़ #सतना #कोतवाली_चौक #नगर_निगम_सतना #CCTV सुरक्षा_व्यवस्था