सीधी में महिलाओं के बीच जमकर मारपीट, गायत्री मंदिर के सामने मचा हड़कंप
आपस में भिड़ीं महिलाएं, सड़क पर चलता रहा विवाद और तमाशबीन बने रहे लोग; सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कराया मामला शांत
सीधी। शहर में गायत्री मंदिर के सामने महिलाओं के बीच जमकर मारपीट होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। इस दौरान महिलाएं एक-दूसरे के साथ मारपीट करती रहीं और मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए महिलाओं को समझाइश दी और स्थिति को शांत कराया। साथ ही मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
फिलहाल महिलाओं के बीच विवाद का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
#SidhiNews #MadhyaPradesh #CrimeNews #GayatriMandir #NewsUpdate #ViralVideo #TalashNews