आस्था और श्रद्धा के साथ छठ महापर्व में शामिल हुईं सीधी विधायक रीति पाठक
छठी मैया की पूजा-अर्चना कर विधायक ने की क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, सूर्यदेव की उपासना और लोक आस्था के महापर्व की दी शुभकामनाएं
तलाश न्यूज समाचार | सीधी।
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक छठ पूजा कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने छठी मैया की पूजा-अर्चना कर भगवान सूर्यदेव को नमन किया तथा क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस अवसर पर विधायक रीति पाठक ने छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आस्था की डोर, श्रद्धा का विश्वास और सूर्यदेव की आराधना छठ पर्व की सबसे सुंदर पहचान है। छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति, परिवार, संस्कार और हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं से जुड़ा हुआ पर्व है।
उन्होंने कहा कि डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर प्रणाम करना और उगते सूर्य को नमन करना इस पर्व की विशेष आध्यात्मिक परंपरा है। छठ पूजा हमें प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, अनुशासन, स्वच्छता, समर्पण और सामाजिक एकता का संदेश देती है।
विधायक ने छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने तथा सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण करने की प्रार्थना की।
जय छठी मैया!
तलाश न्यूज समाचार | लोकसभा क्षेत्र सीधी