ब्यौहारी के कुदरिया में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई; कार के उड़े परखच्चे
कार में सवार थे चार लोग, सभी को आई मामूली चोटें; घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
ब्यौहारी।
ब्यौहारी क्षेत्र के कुदरिया में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, चार लोगों को लेकर जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार में कुल चार व्यक्ति सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में सभी लोगों को मामूली चोटें आई हैं। इतनी भीषण टक्कर के बावजूद किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में टक्कर के बाद कार की हालत देखकर हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
फिलहाल हादसे के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
तलाश न्यूज सीधी