Public App Logo
Profile Picture

विनय त्रिपाठी सीधी

@vinaytripathisidhi
525Followers
36Following
कोल्हूडीह गांव में नहर का कहर: गेट ज्यादा खोलने से फिर टूटी नहर, खेतों के साथ घरों में घुस रहा पानी

कमर्जी थाना क्षेत्र में दो जगह नहर टूटने से ग्रामीण दहशत में, रामकिशोर, मोहनलाल, दद्दी, अरविंद, मुन्नालाल और राजकरन केवट के घरों में भर रहा पानी

सीधी/कमर्जी। जिले के कमर्जी थाना अंतर्गत ग्राम कोल्हूडीह में नहर के गेट ज्यादा खोले जाने के बाद पानी का दबाव बढ़ने से दो स्थानों पर नहर टूटने की बात सामने आई है। नहर टूटने के कारण पानी आसपास के खेतों में फैल रहा है, जिससे फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। वहीं पानी अब ग्रामीणों के घरों तक पहुंचने लगा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों के अनुसार रामकिशोर केवट, मोहनलाल केवट, दद्दी केवट, अरविंद केवट, मुन्नालाल केवट और राजकरन केवट सहित अन्य ग्रामीणों के घरों में पानी भर रहा है। लगातार बढ़ते पानी के कारण ग्रामीण अपने घर, परिवार और घरेलू सामान को लेकर चिंतित हैं।

दहशत में जिंदगी, घर गिरने का सता रहा डर

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते नहर में पानी का दबाव नियंत्रित नहीं किया गया और गेटों का संचालन उचित तरीके से नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। पानी इसी तरह घरों में घुसता रहा तो किसी का आशियाना क्षतिग्रस्त होने या घर गिरने की स्थिति भी बन सकती है।

ग्रामीणों के मुताबिक नहर पहले भी टूट चुकी है और अब दो स्थानों पर दोबारा टूटने से समस्या और बढ़ गई है। खेतों में पानी भरने के कारण फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका है।

वीडियो के जरिए समाजसेवी पिंटू गुरु ने उठाई ग्रामीणों की आवाज

ग्रामीणों की परेशानी को सामने लाने के लिए समाजसेवी पिंटू गुरु ने मौके का वीडियो साझा कर परेशान ग्रामीणों की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। वीडियो में नहर से फैल रहे पानी और प्रभावित क्षेत्र की स्थिति सामने आने की बात कही गई है।

ग्रामीणों की मांग—मौके पर भेजे जाएं जिम्मेदार अधिकारी

ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से तत्काल स्थल निरीक्षण कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर नहर और आसपास के क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जायजा लें तथा पानी के बहाव को नियंत्रित करने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाएं।

ग्रामीणों ने मांग की है कि नहर के गेटों का संचालन परिस्थितियों के अनुसार किया जाए, ताकि पानी का दबाव नियंत्रित हो सके और खेतों एवं घरों को नुकसान से बचाया जा सके।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल निराकरण और आवश्यक राहत व्यवस्था किए जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना या ग्रामीणों के आशियाने उजड़ने की नौबत न आए।

स्थान — ग्राम कोल्हूडीह, थाना कमर्जी, जिला सीधी (मध्यप्रदेश)।
Video 1
DGP के आदेश के बाद भी सतना ट्रैफिक पुलिस को लगा ‘रील का रोग’!

आम जनता का बिना सीट बेल्ट चालान, खाकी पर नियमों की अनदेखी का आरोप—सवाल: दूसरों का चालान काटने वालों का चालान कौन काटेगा?

सतना। सड़क पर नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई का जिम्मा संभालने वाली सतना ट्रैफिक पुलिस ही अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि आम जनता का बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने पर चालान काटने वाली पुलिस खुद ही यातायात नियमों की अनदेखी करती नजर आ रही है। मामला तब और गंभीर हो जाता है, जब प्रदेश के डीजीपी द्वारा पुलिसकर्मियों को वर्दी की गरिमा और विभागीय अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए जाने की बात सामने आती है।

बताया जा रहा है कि इसके बावजूद पुलिसकर्मियों द्वारा बिना सीट बेल्ट वाहन चलाते हुए सोशल मीडिया पर रील्स अपलोड की जा रही हैं। यदि सामने आया वीडियो इसी अवधि का है, तो यह महज सोशल मीडिया पर रील बनाने का मामला नहीं, बल्कि नियमों के पालन और पुलिस की जवाबदेही से जुड़ा सवाल बन जाता है।

जनता के लिए नियम, खाकी के लिए अलग पैमाना?

ट्रैफिक पुलिस का काम लोगों को यातायात नियमों का पालन कराना और नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करना है। लेकिन जब वही पुलिसकर्मी कथित तौर पर नियमों का पालन करते नजर न आएं, तो स्वाभाविक रूप से सवाल उठता है कि क्या कानून सबके लिए बराबर है?

आम वाहन चालक का बिना सीट बेल्ट पकड़े जाने पर चालान किया जाता है, तो फिर नियमों की अनदेखी करने वाले पुलिसकर्मियों की जिम्मेदारी कौन तय करेगा?

“दूसरों का चालान काटने वालों का चालान कौन काटेगा?”

इस पूरे मामले को लेकर लोगों के बीच दोहरे मापदंड को लेकर चर्चा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऐसी तस्वीरें और रील्स पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती हैं। जनता का सीधा सवाल है—अगर नियम तोड़ना अपराध है तो वर्दी देखकर नियम क्यों बदल जाएं?

फिलहाल स्थिति कुछ ऐसी दिखाई दे रही है कि आम जनता के लिए “यातायात नियम सर्वोपरि” और रील बनाने वालों के लिए शायद “VIP ड्यूटी चल रही है भैया!”

अब देखना यह होगा कि DGP के निर्देशों और यातायात नियमों की कथित अनदेखी पर विभाग अपने ही कर्मचारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करता है या मामला सिर्फ सोशल मीडिया की रील बनकर रह जाता है।

तलाश न्यूज | सतना
हर खबर पर नजर।
सीधी में अब अवैध क्लिनिक संचालकों की नहीं खैर, दो के खिलाफ हुई कार्रवाई

बिना वैध पंजीयन संचालित मिले दो निजी क्लिनिक, स्वास्थ्य विभाग ने बंद कर शटर पर चस्पा किया नोटिस

सीधी। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित निजी क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग का सघन जांच अभियान जारी है। इसी क्रम में गुरुवार, 10 सितंबर को कुचवाही में गणेश मंदिर के सामने संचालित दो निजी क्लिनिकों की औचक जांच की गई। जांच के दौरान दोनों क्लिनिक बिना वैध पंजीयन के संचालित पाए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तत्काल दोनों क्लिनिकों का संचालन बंद कराते हुए शटर पर नोटिस चस्पा कर दिया।

न पंजीयन मिला, न ऑनलाइन आवेदन और न अनुज्ञा प्रमाण पत्र

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार खरे के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी डॉ. नागेन्द्र बिहारी दुबे एवं लिपिक प्रकाश कुमार पांडे ने कुचवाही पहुंचकर क्लिनिकों का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान गणेश मंदिर के सामने संचालित गोल्डर क्लीनिक तथा दीपायन विश्वास पिता शैलेन्द्र विश्वास द्वारा संचालित क्लिनिक के संबंध में मध्यप्रदेश उपचार्य गृह तथा रूजोपचार संस्थाएं (रजिस्ट्रीकरण तथा अनुज्ञापन) अधिनियम 1973, नियम 1997 एवं नवीन नियम 2023 के तहत कोई वैध पंजीयन, ऑनलाइन आवेदन अथवा अनुज्ञा प्रमाण पत्र नहीं पाया गया।

तीन दिन में पंजीयन कराने के निर्देश

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों संचालकों को नोटिस जारी करते हुए तीन दिवस के भीतर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से पंजीयन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पंजीयन प्रक्रिया पूरी होने तक क्लिनिक का संचालन पूरी तरह बंद रखने को कहा गया है।

विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आदेश का उल्लंघन कर दोबारा क्लिनिक संचालित किया गया तो संबंधित संचालकों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

“बिना पंजीयन कोई निजी क्लिनिक नहीं चलने देंगे”

सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार खरे ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में बिना पंजीयन किसी भी निजी क्लिनिक, नर्सिंग होम या पैथोलॉजी का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। मरीजों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में अवैध स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ सघन जांच अभियान लगातार जारी रहेगा। बिना डिग्री, बिना पंजीयन और निर्धारित मानकों का पालन किए संचालित संस्थानों को चिन्हित कर नियमानुसार सीलिंग और एफआईआर सहित कठोर कार्रवाई की जाएगी।

<nis:link nis:type=tag nis:id=sidhinews nis:value=SidhiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=illegalclinic nis:value=IllegalClinic nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthdepartment nis:value=HealthDepartment nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradeshnews nis:value=MadhyaPradeshNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=clinicaction nis:value=ClinicAction nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
रीवा संभाग के कमिश्नर श्री शीलेन्द्र सिंह ने गत दिवस संजय गांधी चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सालयों में बढ़ती लापरवाही एवं आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए सोमवार को कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा एवं मेडिकल कालेज के प्रभारी डीन डॉ मनोज इंदुरकर के साथ बैठक कर संजय गांधी चिकित्सालय सहित अन्य चिकित्सालयों में मरीजों के उपचार के लिए उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले एवं स्थानीय मरीजों का समुचित और बेहतर इलाज सभी चिकित्सालयों में सुनिश्चित किया जाए। मरीजों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए बेडशीट, कंबल एवं गद्दे साफ-सुथरे रखे जाएं। चिकित्सालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराई जाती रहे। सभी डॉक्टर अपने ड्यूटी टाइम पर उपस्थित रहें। ड्यूटी टाइम से अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि मरीजों के इलाज में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के विरूद्ध प्रभावशील कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। 

कमिश्नर ने संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक को निर्देश दिए कि वे अपनी सुरक्षा सर्विस में आवश्यक सुधार करें। सुरक्षा एजेंसी से स्किल्ड वाले सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएं जो किसी भी आकस्मिक भीड़ एवं घटनाओं के दौरान अपनी ड्यूटी बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर सकें। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि अस्पताल में घटने वाली किसी भी प्रकार की आकस्मिक घटनाओं की मीडिया को जानकारी देने के लिए किसी सक्षम अधिकारी की नियुक्ति की जाए जो आकस्मिक घटनाओं की जानकारी मीडिया को दे सके। कमिश्नर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के अटेंडर की संख्या पैरामेडिकल स्टाफ तय करेंगे। किसी भी स्थिति में अटेंडर की संख्या तय मान से अधिक नहीं होनी चाहिए। कमिश्नर ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अपनी मोबाइल टीम की गतिविधियाँ बढ़ाएं एवं चिकित्सालय में मोबाइल टीम सक्रिय रहे। कमिश्नर ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि वे अस्पताल में चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की उपस्थिति चेक करने के लिए कार्यपालिक दण्डाधिकारी की तैनाती करें। कमिश्नर ने प्रभारी डीन को निर्देश दिए कि वे प्रतिदिन सभी डॉक्टर्स के साथ बैठक कर दिन भर की जाने वाली गतिविधियों की कार्य योजना बनाएं एवं कार्य योजना के अनुसार अपना कार्य संपादित करें। 

कमिश्नर ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी प्रा‍थमिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गर्भवती महिलाओं की डिलेवरी कराई जाए ताकि मेडिकल कालेज एवं अन्य चिकित्सालयों में अतिरिक्त भार न आने पाए। कमिश्नर ने कहा कि इसके लिए एएनएम को भी डिलेवरी कराने का पर्याप्त प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रतिदिन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में कम से कम 10 डिलेवरी कराई जाएं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewanews nis:value=RewaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewadivision nis:value=RewaDivision nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shailendrasingh nis:value=ShailendraSingh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewacommissioner nis:value=RewaCommissioner nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sanjaygandhihospital nis:value=SanjayGandhiHospital nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sgmh nis:value=SGMH nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthcare nis:value=Healthcare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hospitalmanagement nis:value=HospitalManagement nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=medicalcollege nis:value=MedicalCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=doctors nis:value=Doctors nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthservices nis:value=HealthServices nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=madhyapradesh nis:value=MadhyaPradesh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवान्यूज nis:value=रीवान्यूज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवासंभाग nis:value=रीवासंभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=संजयगांधीअस्पताल nis:value=संजयगांधीअस्पताल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=अस्पताल nis:value=अस्पताल nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्यसेवा nis:value=स्वास्थ्यसेवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=डॉक्टर nis:value=डॉक्टर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मेडिकलकॉलेज nis:value=मेडिकलकॉलेज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=कमिश्नर nis:value=कमिश्नर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्वास्थ्यविभाग nis:value=स्वास्थ्यविभाग nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hospitalsafety nis:value=HospitalSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patientcare nis:value=PatientCare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=phc nis:value=PHC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=chc nis:value=CHC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthnews nis:value=HealthNews nis:enabled=true nis:link/>
X आर्मी पहुची कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने धरने पर फुट फूट कर रोए कल्पना के पिता देखिए ग्राउंड जीरो पर
रीवा में अनशन स्थल पर पहुंचे कलेक्टर-एसपी, श्री राम शिरोमणि मिश्रा का जाना स्वास्थ्य

स्वास्थ्य परीक्षण कराने का किया अनुरोध, कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी बोले—शासन-प्रशासन को उनके स्वास्थ्य की पूरी चिंता

रीवा। रीवा में अनशन स्थल पर बैठे श्री राम शिरोमणि मिश्रा से रीवा कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने अनशन के दौरान उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए स्वास्थ्य परीक्षण कराने का अनुरोध किया।

कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने कहा कि शासन-प्रशासन को श्री राम शिरोमणि मिश्रा के स्वास्थ्य की पूरी चिंता है। उन्होंने अनशन स्थल पर उनकी स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आग्रह किया, ताकि उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा सके।

कलेक्टर और एसपी की इस मुलाकात के दौरान प्रशासन की ओर से अनशनकारी के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक सहयोग एवं चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई।
वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच,

तलाश न्यूज सीधी 

जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पटवारी द्वारा पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो के साथ ही ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का उल्लेख किया गया है।

मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक द्वारा पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
@highlight बीरबल न्यूज तलाश न्यूज सीधी रामबिहारी पाण्डेय PRO Sidhi Collector Office Sidhi <nis:link nis:type=tag nis:id=highlightseveryone nis:value=highlightseveryone nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=newsupdate nis:value=NewsUpdate nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
दोनों आंखों से दिव्यांग प्रदीप कुमार मिश्रा से पिता के सामने गिनवाकर ₹50 हजार लेने का आरोप, फिर भी नहीं लगा खंभा-केबल!

बिजली विभाग के जेई और लाइनमैन पर गंभीर आरोप; कई गवाह होने का दावा, कलेक्टर की जनसुनवाई से एसी कार्यालय तक शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं

रामपुर नैकिन/सेमरिया। थाना सेमरिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मनकीसर, तहसील रामपुर नैकिन, जिला सीधी निवासी प्रदीप कुमार मिश्रा, जो दोनों आंखों से दिव्यांग हैं, ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि बिजली कनेक्शन के लिए खंभा और केबल लगवाने के नाम पर तत्कालीन जेई प्रकाश निगम एवं लाइनमैन विकास विश्वकर्मा द्वारा उनसे कथित रूप से ₹50 हजार लिए गए, लेकिन आज दिनांक तक न तो खंभा लगाया गया और न ही केबल।

पीड़ित का दावा है कि उक्त राशि उनके पिता के सामने गिनवाकर ली गई थी और इस पूरे मामले के कई गवाह भी मौजूद हैं। इसके बावजूद काम नहीं कराया गया और कथित रूप से राशि वापस भी नहीं की गई।

दिव्यांग की फरियाद... फिर भी विभाग की चुप्पी?

पीड़ित के अनुसार उन्होंने न्याय की उम्मीद में कलेक्टर की जनसुनवाई सहित बिजली विभाग के एसी और अन्य संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई आवेदन दिए, लेकिन आरोप है कि शिकायतों के बावजूद आज तक न तो निष्पक्ष जांच हुई और न ही समस्या का समाधान कराया गया।

एक तरफ पीड़ित दोनों आंखों से दिव्यांग है, दूसरी तरफ अपनी समस्या लेकर लगातार सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर है। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर शिकायत पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

जेई का ट्रांसफर हुआ, बहरी जाने का आरोप

प्रदीप कुमार मिश्रा का आरोप है कि कथित रूप से पैसे लेने के बाद जेई प्रकाश निगम का ट्रांसफर हो गया और वह बहरी चले गए। लेकिन पीड़ित की समस्या वहीं की वहीं रह गई।

फोन पर धमकाने का भी गंभीर आरोप

पीड़ित ने जेई प्रकाश निगम पर फोन के माध्यम से कथित रूप से धमकी देने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार फोन पर कथित तौर पर कहा गया कि “जो करना हो कर लो, हम किसी से नहीं डरते।”

पीड़ित का यह भी आरोप है कि लेनदेन से इनकार करते हुए उनसे प्रमाण मांगा गया और कथित तौर पर कहा गया कि “भूल जाओ।”

इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

₹50 हजार का सवाल—आखिर सच क्या है?

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि पीड़ित द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं तो विभाग निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने क्यों नहीं रखता? और यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी?

क्या एक दोनों आंखों से दिव्यांग व्यक्ति की शिकायत भी जांच के योग्य नहीं है?

कलेक्टर की जनसुनवाई से लेकर बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने के बाद भी यदि कार्रवाई नहीं होती, तो फिर आम आदमी अपनी फरियाद लेकर आखिर किस दरवाजे पर जाए?

वीडियो में पीड़ित ने बताई पूरी कहानी

पीड़ित प्रदीप कुमार मिश्रा ने वीडियो के माध्यम से अपनी पीड़ा और पूरे मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि ₹50 हजार की राशि खंभा और केबल लगवाने के लिए दी गई थी तथा घटना के गवाह भी मौजूद हैं।

अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारी वीडियो, शिकायतों, कथित लेनदेन और गवाहों के बयानों की निष्पक्ष जांच कराकर सच्चाई सामने लाते हैं या नहीं।

पीड़ित की मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, कथित ₹50 हजार के लेनदेन की जांच की जाए, दोषी पाए जाने वालों पर पैसा वापस करवाते हुए कार्रवाई हो और उसके घर तक बिजली की व्यवस्था के लिए नियमानुसार खंभा एवं केबल लगाया जाए।
न्याय की मांग पर बैठे विधायक अभय मिश्रा रीवा को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया, लेकिन कल्पना को न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
रीवा की बेटी कल्पना मिश्रा को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा का मौन धरना।
📍 मंत्रालय (वल्लभ भवन), भोपाल
🕚 सुबह 11 बजे से
न्याय दो… कल्पना को न्याय दो।
<nis:link nis:type=tag nis:id=justiceforkalpana nis:value=JusticeForKalpana nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=abhaymishra nis:value=AbhayMishra nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मौन_धरना nis:value=मौन_धरना nis:enabled=true nis:link/>
वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती, पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की जांच,

तलाश न्यूज सीधी 

जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पटवारी द्वारा पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो के साथ ही ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का उल्लेख किया गया है।

मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक द्वारा पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Video 13
सीधी जिले के ग्राम पंचायत माटा के वायरल वीडियो पर कलेक्टर की सख्ती,नीलेश नामदेव पटवारी निलंबित; अपर कलेक्टर कर रहे पूरे मामले की विधिवत जांच

जिले के ग्राम माटा में एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीठ पर सवार होकर पटवारी द्वारा पानी से भरे गड्ढे को पार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देश पर अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ग्राम माटा पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच कर रहे हैं। 

वायरल वीडियो के साथ ही ग्रामीणों द्वारा जनसुनवाई में दी गई शिकायतों में शासकीय पट्टा, पीएम किसान सम्मान निधि, जाति एवं जन्म प्रमाण पत्र आदि के संबंध में सेवा शुल्क मांगे जाने का उल्लेख किया गया है।

मामले में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गोपद बनास प्रिया पाठक द्वारा पटवारी हल्का माटा नीलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया असंवेदनशील एवं अपमानजनक व्यवहार पाए जाने पर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
<nis:link nis:type=tag nis:id=sidhi nis:value=Sidhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> 
@हाइलाइट तलाश न्यूज सीधी Collector Office Sidhi Riti Pathak Vivek Pandey प्राइड इंडिया न्यूज़ बीरबल न्यूज Pushpendra Kumar Vishwakarma BJP Madhya Pradesh तलाश न्यूज़ Ram Narayan Pandey क्षेत्र सीधी Vikashnarayan Tiwari Kunwar Singh Tekam SP SIDHI Ajay Singh Ram Charan Soni Pushpraj Mishra
Video 15
“क्यों अस्पताल दागी हुए... बताओ ना मंत्री जी?”

स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर वायरल लोकगीत ने खड़े किए सवाल, सोशल मीडिया पर वीडियो चर्चा में

रीवा/सीधी। स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर तैयार किया गया एक लोकगीत इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। गीत के जरिए अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सवाल उठाए गए हैं।

वीडियो में “क्यों अस्पताल दागी हुए... बताओ ना मंत्री जी” जैसे सवालों के माध्यम से स्वास्थ्य व्यवस्था पर तंज कसा गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

वीडियो में उठाए गए सवालों ने स्वास्थ्य विभाग और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही को लेकर बहस छेड़ दी है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। रीवा के संजय गांधी अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर हाल में सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वाला एक वीडियो भी सामने आया है। 

**देखिए वायरल लोकगीत और सुनिए स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गए सवाल—वीडियो वायरल।**
रीवा में जनार्दन मिश्रा ने कहा कि अबै तक राजनीति मा काम के विरोध होत रहा, नेता के विरोध होत रहा , इया मेर हमहू पंचे विरोध करत रहन लेकिन राजनीति का दुश्मनी मा परिवर्तित कईके विरोध नही करन..

पै आज कांग्रेस के कुछ लोग जे हताश और निराश होइके बैठ हे उ राजेंद्र शुक्ला जी का व्यक्तिगत दुश्मन मानिके दुश्मनी निकालै के काम कई रहे हैं।

जौन पुलिस का सूचना है ओके विपरीत जाय के गुंडागर्दी कई के राजेंद्र शुक्ला जी के घर मा घूसै के और हमला करैके प्रयास करिन हे इया कौनौ  सूरत मा बर्दाश्त ना कीन जई,

इया हम बताए देइथे की कोहुके आड़ मा शिखंडी के चक्कर मा पड़य लाइक नहीं आय , अगर बहादुरी है ता सामने से बताबै एखर जवाब पूरी ताकत से मिली....

इया हम चेतावनी देइथे की जौन मेर राजेंद्र शुक्ला जी के साथ भा है इया मेर दोबारा हमरे कौनेउ प्रतिनिधि के साथ गुंडागर्दी भा ता एखर चार गुना जवाब मिली....
🚨 सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, ग्राम पंचायत कुशमहर पर गंभीर आरोप

सीधी। ग्राम पंचायत कुशमहर में साकेत समाज के लोगों ने सड़क की समस्या को लेकर ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक उचित सड़क नहीं होने के कारण उन्हें लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, सरपंच और सचिव द्वारा उनके साथ कथित तौर पर भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिसके चलते सड़क निर्माण की मांग पर अब तक उचित पहल नहीं हुई है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में यदि कोई व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार पड़ जाए या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने की आवश्यकता पड़े, तो खराब रास्ते के कारण उन्हें सड़क तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है। ऐसे हालात में समय पर इलाज नहीं मिलने से किसी की जान चली जाए तो इसकी जिम्मेदारी आखिर किसकी होगी?

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर जांच कराकर सड़क की समस्या का जल्द समाधान कराया जाए, ताकि आपातकालीन स्थिति में मरीजों और गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी सड़क की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

 नोट: सरपंच और सचिव पर लगाए गए आरोप ग्रामीणों के कथन पर आधारित हैं। संबंधित पंचायत पक्ष का बयान सामने आने पर उसे भी समाचार में प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
🅿️ 🔴 🔊  *🚨 सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश, ग्राम पंचायत कुशमहर पर गंभीर आरोप*
🚨 रीवा में कलेक्टर का सख्त तेवर: SGMH में औचक निरीक्षण, मची हलचल

रीवा। नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने आज संजय गांधी स्मृति अस्पताल (SGMH) का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर का सख्त तेवर देखने को मिला, जहां उन्होंने डॉक्टरों, सफाई कर्मियों और सिक्योरिटी स्टाफ की जमकर क्लास लगाई।

निरीक्षण के दौरान क्या मिला?

वार्डों में सफाई व्यवस्था पर सवाल

स्टाफ की लापरवाही सामने आई

सुरक्षा व्यवस्था में खामियां

मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर नाराजगी

 कलेक्टर का सख्त संदेश:
कलेक्टर सूर्यवंशी ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल की व्यवस्था किसी भी हालत में खराब नहीं रहने दी जाएगी।

 “अब हम किसी भी समय निरीक्षण कर सकते हैं… अगर व्यवस्था बेपटरी मिली तो तुरंत कड़ी कार्रवाई होगी।”

 स्टाफ को चेतावनी:

सभी कर्मचारी समय पर ड्यूटी करें

मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार रखें

साफ-सफाई और सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी

 इस औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। अब देखना होगा कि कलेक्टर की सख्ती का जमीनी असर कितना दिखाई देता है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sgmh nis:value=SGMH nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=collectoraction nis:value=CollectorAction nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=talashnews nis:value=TalashNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/> में गरमाई अब सियासत!

आईजी ऑफिस में ज्ञापन सौंपने पहुँचे बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच उस वक्त राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया, जब रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=सांसद nis:value=सांसद nis:enabled=true nis:link/> मिश्रा ने कहा कि विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने और जनता को गुमराह करने की राजनीति कर रहा है, जबकि बीजेपी सरकार विकास कार्यों में जुटी है। उन्होंने विपक्ष की नीतियों और कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है।

 बड़ी संख्या में पहुँचे कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मुद्दों को लेकर आईजी को ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नारेबाजी भी देखने को मिली, जिससे माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।

 राजनीतिक बयानबाजी से बढ़ी हलचल, आने वाले समय में और तेज हो सकती है सियासत!

<nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=जनार्दनमिश्रा nis:value=जनार्दनमिश्रा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politics nis:value=Politics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=talashnews nis:value=TalashNews nis:enabled=true nis:link/>
संजय गांधी अस्पताल ने 'गलत इंजेक्शन' वाली खबर का किया खंडन : मरीज को दिया गया सही एंटी रेबीज इंजेक्शन
____________

​संजय गांधी स्मारक चिकित्सालय प्रबंधन ने कुछ समाचार पत्रों में 7 सितंबर 2026 को प्रकाशित उस खबर का खंडन किया है, जिसमें एंटी रेबीज की जगह एंटी स्नेक वेनम इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया गया था। चिकित्सालय प्रशासन ने इस खबर को पूरी तरह भ्रामक और तथ्यहीन करार दिया है।

​घटनाक्रम पर अस्पताल का स्पष्टीकरण है कि 5 सितंबर 2026 की शाम को 18 वर्षीय आयुष सिंह आपातकालीन चिकित्सा विभाग में उपचार के लिए आए थे। प्राथमिक परीक्षण के दौरान मरीज द्वारा स्नेक बाइट की बात कहे जाने पर ओपीडी पर्ची में यही शिकायत दर्ज की गई थी।वरिष्ठ चिकित्सकों के निर्देशन में जब परीक्षण किया गया, तब मरीज ने स्वयं बताया कि उन्हें वास्तव में कुत्ते ने काटा था और गलतीवश उन्होंने सर्पदंश बोल दिया था।
​
स्थिति स्पष्ट होते ही उपस्थित डॉक्टरों द्वारा डॉग बाइट के निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत मरीज को तुरंत एंटी रेबीज इंजेक्शन दिया गया। सर्पदंश के मामलों में एंटी स्नेक वेनम मरीज को अस्पताल में विधिवत भर्ती करने के बाद ही दिया जाता है। कुत्ते के काटने पर दी जाने वाली एंटी रेबीज की खुराक ओपीडी के आधार पर दी जाती है, जो कि संबंधित मरीज को दी गई थी।

​संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक, गांधी स्मारक चिकित्सालय रीवा द्वारा जारी आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया है कि प्रकाशित खबर पूरी तरह निराधार है। अस्पताल प्रशासन द्वारा मरीज की देखभाल और उपचार में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हुई है और निर्धारित प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rewa nis:value=Rewa nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रीवा nis:value=रीवा nis:enabled=true nis:link/>
🚨 सागर जहरीली शराब कांड: 22 मौतें, 1 महिला भी शामिल बताया जा रहा है अब मध्यप्रदेश में सियासत हुई  तेज

सागर (मध्यप्रदेश)। जिले में जहरीली शराब कांड ने भयावह रूप ले लिया है। अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें एक महिला भी शामिल बताई जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और प्रशासनिक स्तर पर जांच तेज कर दी गई है।

 अस्पतालों में अव्यवस्था पर उठे सवाल

रीवा सहित प्रदेश भर के अस्पताल में कई मृत्यु , जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि समय पर समुचित इलाज नहीं मिलने से कई जानें चली गईं।

 जांच एजेंसियां सक्रिय

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी जारी है और सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

 सत्ता पक्ष में असहजता, विपक्ष हमलावर

इस घटना को लेकर सियासी घमासान भी तेज हो गया है।
विपक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अवैध शराब पर नियंत्रण में विफलता के कारण इतनी बड़ी घटना हुई है। वहीं सत्ता पक्ष बचाव की मुद्रा में नजर आ रहा है और जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कह रहा है।

प्रशासन का दावा

प्रशासन का कहना है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जा रही है।

 जहरीली शराब कांड ने खोली व्यवस्थाओं की पोल, अब कार्रवाई पर टिकी नजरें

<nis:link nis:type=tag nis:id=सागर nis:value=सागर nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liquortragedy nis:value=LiquorTragedy nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=politics nis:value=Politics nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=talashnews nis:value=TalashNews nis:enabled=true nis:link/>
नकली शराब पर सख्ती: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन

<nis:link nis:type=tag nis:id=भोपाल/#सागर। nis:value=भोपाल/#सागर। nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> में <nis:link nis:type=tag nis:id=नकली nis:value=नकली nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=शराब nis:value=शराब nis:enabled=true nis:link/> से हुई मौतों के मामले में <nis:link nis:type=tag nis:id=मुख्यमंत्री nis:value=मुख्यमंत्री nis:enabled=true nis:link/> डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि नकली शराब के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रशासन nis:value=प्रशासन nis:enabled=true nis:link/> का त्वरित एक्शन

मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है, जबकि 1 अधिकारी को मुख्यालय अटैच किया गया है। इस कार्रवाई से साफ संकेत मिल रहा है कि सरकार इस मामले को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

जवाबदेही तय करने की तैयारी

<nis:link nis:type=tag nis:id=सरकार nis:value=सरकार nis:enabled=true nis:link/> ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे प्रकरण में जिम्मेदार अधिकारियों और अवैध शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच कर दोषियों तक पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं।

 <nis:link nis:type=tag nis:id=अवैध nis:value=अवैध nis:enabled=true nis:link/> शराब पर शिकंजा

<nis:link nis:type=tag nis:id=राज्यभर nis:value=राज्यभर nis:enabled=true nis:link/> में अवैध शराब के खिलाफ चेकिंग और छापेमारी अभियान तेज कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

सरकार एक्शन मोड में, नकली शराब <nis:link nis:type=tag nis:id=माफिया nis:value=माफिया nis:enabled=true nis:link/> पर कसा शिकंजा

<nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मध्यप्रदेश nis:value=मध्यप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mohanyadav nis:value=MohanYadav nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=Sagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=liquorcase nis:value=LiquorCase nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=actionmode nis:value=ActionMode nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=talashnews nis:value=TalashNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>