*शिवसेना कार्यालय में मनाई भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती*
प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय बोले – क्रांतिकारियों को जातियों में बांटना बंद करें, उनके विचारों को अपनाकर देश की एकता और अखंडता मजबूत करें।
सीधी। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती के अवसर पर शिवसेना इकाई सीधी द्वारा पटेल पुल स्थित युवा सेना जिला कार्यालय में हर वर्ष की भांति श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उनकी जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित शिवसैनिकों ने भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके संघर्ष, बलिदान एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को याद किया।
इस अवसर पर शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पाण्डेय ने कहा कि हम देश की जनता से कहना चाहते हैं कि क्रांतिकारियों और महापुरुषों को जातियों के दायरे में बांटना बंद करें। उनकी पहचान किसी जाति विशेष से नहीं, बल्कि उनके त्याग, संघर्ष और देश के लिए दिए गए योगदान से होनी चाहिए। आज आवश्यकता है कि हम क्रांतिकारियों की विचारधारा पर चलकर देश और समाज को सुरक्षित एवं मजबूत बनाएं। हमारी एकता में ही देश की अखंडता निहित है। जब हम सब एक रहेंगे, तभी हमारा देश सुरक्षित और शक्तिशाली रहेगा।
उन्होंने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा जी का जन्म 15 नवंबर 1875 को तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी के अंतर्गत वर्तमान झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू गांव में एक मुंडा परिवार में हुआ था। उनके पिता का नाम सुगना मुंडा एवं माता का नाम करमी हातू था। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष करते हुए आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की लड़ाई को नई दिशा दी।
शिवसेना ने उनके जीवन संघर्ष को याद करते हुए समाज में एकता, समानता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करने का संकल्प लिया
प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, युवा सेना जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा,जिला संपर्क अध्यक्ष राम सजीवन जायसवाल, समाज सेवी राकू कामदार,नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना नगर सहसंयोजक राजन मिश्रा,युवा जिला संयोजक आकाश परांदे,युवा कोषाध्यक्ष लाल वर्मा, आशु गौतम, सुनील गुप्ता, अमर यादव, रवि शंकर मिश्रा, उदय सिंह गौड़, सुजल गुप्ता,रोहित गुप्ता सहित का शिवसैनिक रहे मौजूद