🚨 सीधी में नगर पालिका की घोर लापरवाही उजागर! 🚨
"अगर यह छज्जा दिन में गिरता, तो कई घरों के चिराग बुझ सकते थे!"
सीधी नगर पालिका परिषद हर वर्ष जर्जर भवनों का सर्वे और चिन्हांकन करने के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। स्थानीय गायत्री मंदिर के समीप एवं छत्रपाल स्टेडियम के सामने स्थित शासकीय कॉम्प्लेक्स (वार्ड क्रमांक-5) की दुकानों के सामने बना विशाल छज्जा मंगलवार रात पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर गिर गया।
गनीमत रही कि घटना देर रात हुई और उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा हादसा हो सकता था। सवाल यह है कि जब नगर पालिका हर वर्ष जर्जर भवनों का निरीक्षण करती है, तो आखिर इतने खतरनाक ढांचे को समय रहते चिन्हित और सुरक्षित क्यों नहीं किया गया?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन के लिए चेतावनी है। अगर जिम्मेदार अधिकारी अब भी नहीं जागे, तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की जिम्मेदारी किसकी होगी?
अब देखना यह है कि नगर पालिका परिषद सीधी इस मामले में जवाबदेही तय करती है या फिर हर बार की तरह जांच और आश्वासन का सिलसिला ही चलता रहेगा।
#सीधी #Sidhi #नगरपालिका_सीधी #BreakingNews #SidhiNews #MadhyaPradesh #प्राइड_इंडिया_न्यूज #PrideIndiaNews #नगरपालिका_की_लापरवाही #जर्जर_भवन #वार्ड5 #GayatriMandir #ChhatrapalStadium #MPNews #LocalNews
Gopadbanas, Sidhi | Jul 21, 2026