🩺 टीबी मुक्त पंचायत अभियान की जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा
जहानाबाद जिले की 21 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करने के लक्ष्य को लेकर जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
समीक्षा के दौरान 9,000 व्यक्तियों की जांच के निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 2,000 जांच होने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी जताई।
उन्होंने कम प्रगति पर संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा अभियान में तेजी लाकर निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया।
टीबी मुक्त पंचायत – स्वस्थ जहानाबाद की ओर एक कदम।
#TBMuktBharat #TBMuktPanchayat #Jehanabad #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #स्वस्थ_बिहार
Jehanabad, Bihar | Nov 17, 2026