📰 राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में परिचर्चा आयोजित; जिम्मेदार एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को बताया सशक्त लोकतंत्र का आधार।
🪔 जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय प्रेस दिवस कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
🔹 ‘Journalism: Populist or Responsible?’ विषय पर सम्मानित पत्रकारों ने परिचर्चा कर निष्पक्ष पत्रकारिता, सोशल मीडिया, AI के प्रभाव एवं समाचारों की विश्वसनीयता पर विचार साझा किए।
🔹 जिला पदाधिकारी ने सभी पत्रकारों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सत्य, निष्पक्षता, तथ्यपरकता एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।
🔹 🤝 प्रेस एवं प्रशासन के बीच सकारात्मक समन्वय को सुशासन, पारदर्शिता एवं जनसमस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए मीडिया की भूमिका की सराहना की।
🔹 कार्यक्रम में अपर समाहर्ता, विभागीय जाँच श्री विनय कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी, निदेशक श्री रोहित कुमार मिश्र सहित सम्मानित पत्रकार उपस्थित रहे।
🔹 जिला सूचना एवं जन-संपर्क पदाधिकारी श्रीमती निपुण कुमारी द्वारा कार्यक्रम का संयोजन एवं धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
✍️ जिम्मेदार पत्रकारिता — सशक्त लोकतंत्र की पहचान!
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #जिम्मेदार_पत्रकारिता #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद