📢 बौरी पंचायत में आयोजित हुआ सहयोग शिविर
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में हुलासगंज प्रखंड की बौरी ग्राम पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आमजनों की समस्याओं का समाधान करते हुए पात्र लाभुकों को राशन कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक कार्ड एवं वंशावली वितरित की गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी आवेदनों को सहयोग पोर्टल पर अपलोड करने तथा पात्र लाभुकों को अधिकतम 30 दिनों के अंदर योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
प्रशासन की पहल – जनसमस्याओं का समाधान, अब पंचायत स्तर पर!
#सहयोग_शिविर #Jehanabad #हुलासगंज #जनकल्याण #जिला_प्रशासन_जहानाबाद