🐄 गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जिला पदाधिकारी ने किया गौ पूजन
गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्थायी आय स्रोत विकसित करने एवं विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश।
आज दिनांक 17 नवंबर, 2026 को गोपाष्टमी के अवसर पर जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने गौशाला में विधिवत गौ पूजन किया।
इस अवसर पर गौशालाओं के विकास एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर समीक्षा बैठक की गई। जिला पदाधिकारी ने गौशालाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने के लिए स्थायी आय मॉडल विकसित करने तथा उपलब्ध संसाधनों एवं सरकारी योजनाओं का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
साथ ही, गोबर एवं गोमूत्र आधारित उत्पाद, वर्मी कम्पोस्ट निर्माण एवं अन्य आय के स्रोतों को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि गौशालाएं दान पर निर्भर रहने के बजाय आत्मनिर्भर बन सकें।
जिला पदाधिकारी ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं गौशालाओं के दीर्घकालिक संचालन हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया।
जिला प्रशासन, जहानाबाद
#गोपाष्टमी #गौसंरक्षण #गौशाला_विकास #आत्मनिर्भर_गौशाला #पशुपालन वर्मी_कम्पोस्ट Jehanabad जिला_प्रशासन_जहानाबाद