📚 जहानाबाद में ‘संकल्प संध्या’ कार्यक्रम का शुभारंभ
जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की पहल पर सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक मार्गदर्शन देने हेतु ‘संकल्प संध्या’ (रेमेडियल एवं सायंकालीन कक्षाएं) की शुरुआत की गई।
पायलट प्रोजेक्ट के तहत गौतम बुद्ध इंटर स्तरीय विद्यालय एवं मुरलीधर उच्च विद्यालय में कक्षा 09 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए 17 नवंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक प्रतिदिन शाम 05:00 से 07:30 बजे तक विशेष कक्षाएं संचालित होंगी।
इन कक्षाओं में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी, कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की पढ़ाई के साथ बोर्ड परीक्षा की तैयारी एवं विषयगत कठिनाइयों का समाधान किया जाएगा।
उद्देश्य: सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता, आत्मविश्वास एवं प्रतिभा को निखारना।
#SankalpSandhya #Jehanabad #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #शिक्षा_विभाग #गुणवत्तापूर्ण_शिक्षा