उदयपुर जिला परिषद चुनाव: नामांकन के आखिरी दिन दिग्गजों का शक्ति प्रदर्शन, BJP-कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने भरे पर्चे
उदयपुर। पंचायती राज चुनाव के तहत जिला परिषद सदस्य के नामांकन के अंतिम दिन मंगलवार को उदयपुर जिला कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों की भीड़ रही। पूर्व विधायक का चुनाव लड़ चुके हिम्मत सिंह झाला, पूर्व जिला प्रमुख के पिता भंवर सिंह पंवार और विधायक फूल सिंह मीणा की बेटी रेखा मीणा सहित कई नेताओं ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस से देहात जिलाध्यक्ष लाल सिंह झाला, राज सिंह झाला और विवेक कटारा समेत रघुवीर मीणा गुट के कई प्रत्याशियों ने पर्चे भरे। वहीं, आम आदमी पार्टी और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने भी प्रत्याशी उतारे। आदिवासी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने चार और माकपा ने तीन नामांकन दाखिल किए।
#Udaipur #PanchayatiRajElection #ZilaParishadElection #Nomination #RajasthanPolitics