आज दिनांक 12.09.2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत अंतर्गत ट्रैफिक चालान का एकमुश्त निपटान के लिए मोतिहारी स्थित महात्मा गांधी प्रेक्षागृह में आयोजित विशेष व्यवस्था का जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा जिला व्यवहार न्यायालय मोतिहारी के न्यायाधीशगण के साथ निरीक्षण किया गया। यहां पर यातायात चालान के निपटान के लिए 24 विशेष काउंटर बनाए गए हैं, जहाँ संबंधित व्यक्ति अपने चालान का निपटारा आसानी से करा सकते हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह अवसर अपने पुराने चालान एवं लंबित मामलों को सरल, शीघ्र और सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त कराने का है।
इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी एवं सदर अनुमंडल पदाधिकारी मोतिहारी भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar