_*जीवंत गांव (VVP-II) बिजबनी में SSB द्वारा निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन*_
दिनांक 12.09.2026 को 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB), मोतिहारी के एफ समवाय अठमोहन द्वारा श्री प्रफुल्ल कुमार, कमांडेंट के निर्देशन में जीवंत गांव (VVP-II) बिजबनी के ग्रामीण नागरिकों के लिए निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। शिविर के दौरान 71वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के डॉ. सुजीत कुमार (GDMO) द्वारा ग्राम बिजबनी के कुल 116 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण के उपरांत ग्रामीणों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस पहल से सीमावर्ती ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य की जांच कराने एवं आवश्यक उपचार संबंधी मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिला। चिकित्सा शिविर के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार एवं श्री अन्न (मोटे अनाज) का सेवन करने, व्यक्तिगत एवं आसपास के वातावरण में स्वच्छता बनाए रखने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के संबंध में आवश्यक परामर्श दिया गया। ग्रामीणों को दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने एवं किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्राम बिजबनी के मुखिया श्री जंगबहादुर चौरसिया एवं सरपंच श्री भारत प्रसाद चौरसिया सहित स्थानीय ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। सशस्त्र सीमा बल की ओर से श्री प्रमोद कुमार, निरीक्षक/सामान्य, श्री अमित कुमार एवं अन्य बल कार्मिकों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई। बल कार्मिकों द्वारा शिविर के सफल आयोजन एवं ग्रामीणों को आवश्यक सहयोग प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सशस्त्र सीमा बल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना की गई तथा ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं एवं जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे इस प्रकार के आयोजनों के लिए SSB के प्रति आभार व्यक्त किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar