Public App Logo
Profile Picture

East Champaran (Motihari) District Administration

@dpromotihari
1956Followers
5Following
*प्रेस विज्ञप्ति*
*पूर्वी चंपारण में एकलव्य केंद्र और खेलो इंडिया सेंटर के बच्चों के बीच रोमांचक चयन प्रतियोगिता संपन्न*
मोतिहारी 10 अक्टूबर 2026।
खेल विभाग, बिहार सरकार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत जिला प्रशासन, पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के द्वारा आज  एकलव्य केंद्र (बांका एवं बेतिया) तथा खेलो इंडिया स्मॉल लेवल सेंटर (मोतिहारी) के प्रतिभावान तलवारबाजी खेल विद्या के खिलाड़ियों के बीच खेल भवन मोतिहारी में चयन ट्रायल आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला खेल पदाधिकारी-सह- वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस विशेष चयन प्रतियोगिता में बेतिया और बांका  स्थित एकलव्य केंद्रों तथा पूर्वी चंपारण के खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के खिलाड़ियों ने पूरी ऊर्जा और जोश के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान चयनित होने वाले खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
*आज का परिणाम इस प्रकार है:-*
अंडर 17 बालक फायल स्पर्धा में
कृष कुमार खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर मोतीहारी, प्रिंस कुमार एकलव्य बांका, अंडर 17 सेवर बालक में भास्कर पांडे खेलो इंडिया मोतिहारी, आयुष कुमार खेलो इंडिया मोतिहारी, अभिषेक कुमार पाल एकलव सेंटर बेतिया, बिट्टू कुमार एकलव्य केंद्र बांका, अंडर 19 फायल स्पर्धा में उत्कर्ष राज खेलो इंडिया मोतीहारी, साद एकलव्य बांका, परवेज आलम एकलव्य बिटिया, अंडर-19 में सेवर स्पर्धा मनु कुमार आदविक कुमार खेलो इंडिया सेंटर मोतीहारी, आकाश कुमार एकलव्य सेंटर बेतिया, निरंजन कुमार एकलव्य केंद्र बांका, अंडर 14 बालक फायल स्पर्धा में अभिनव राज खेलो इंडिया मोतीहारी, शुभम कुमार महतो खेलो इंडिया सेंटर मोतीहारी, पीयूष राज एकलव्य केंद्र बांका, अंडर 14 ईपी स्पर्धा में अभिषेक कुमार एकलव्य सेंटर बेतिया, पीयूष कुमार खेलो इंडिया मोतिहारी, मोनू कुमार एकलव्य सेंटर बेतिया, दिव्यराज खेलो इंडिया मोतीहारी, एवं अंदर-14 सेवर स्पर्धा में शनि कुमार राजपूत एकलव्य बांका, सम्राट कुमार खेलो इंडिया मोतीहारी, अर्णव कुमार खेलो इंडिया मोतिहारी का चयन किया गया
प्रतियोगिता को निष्पक्ष, सुचारू और सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षक श्री अंकित कुमार गजविये और श्री राजन कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिनके कुशल संचालन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस मौके पर कार्यालय प्रधान लिपिक श्री अरविंद पांडे श्री मनोज कुमार प्रसाद शारीरिक शिक्षा शिक्षक, एवं विभिन्न जिलों के दल प्रभारी के साथ शिक्षकगण उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India
*प्रेस विज्ञप्ति*
 आज दिनांक-10.10.2026 को श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी सत्य प्रकाश द्वारा शनिवारीय जनता दरबार में 05 बकाया मजदूरी से संबंधित शिकायतों का सुनवाई किया गया! सुनवाई के दौरान 02 शिकायत पत्रों का निष्पादन किया गया और नियोजको से 1,35,000/- की राशि श्रमिकों को दिलाई गई तथा 02 श्रमिकों के द्वारा अपने बकाये मजदूरी से सम्बंधित शिकायत श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण पूर्वी चंपारण के शनिवारीय जनता दरबार में समर्पित किया गया! सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण द्वारा श्रमिकों को आश्वासन दिया गया कि उनके आवेदन पर यथाशीघ्र कार्रवाई करते हुए उनके बकाया राशि को दिलाने की कार्य की जाएगी!
 सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण द्वारा पूर्वी चंपारण जिले सभी श्रमिकों से अनुरोध किया गया कि अगर किसी भी श्रमिक का बकाया राशि उनके नियोजनक द्वारा नहीं दिया जाता है तो श्रमिक अपना शिकायत श्रम अधीक्षक कार्यालय में प्रत्येक शनिवार को आवेदन समर्पित कर सकते हैं। उनके आवेदन पर नियमानुकूल कार्रवाई करते हुए। उनके बताए राशि का भुगतान उनके नियोजन द्वारा कराया जाएगा। Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर केंद्रीय कारा, मोतिहारी में विधिक जागरूकता शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य, क्रोध प्रबंधन एवं बंदियों के सकारात्मक जीवन के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने किया प्रेरित

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा लॉ फाउंडेशन के सहयोग से केंद्रीय कारा, मोतिहारी में एक विधिक जागरूकता शिविर-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बंदियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक संतुलन, क्रोध प्रबंधन तथा मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक दिव्यांग व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएँ योजना, 2015 के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। जीवन की कठिन परिस्थितियों, तनाव, निराशा और क्रोध के बीच स्वयं को संतुलित रखना व्यक्ति के व्यक्तित्व एवं भविष्य के लिए आवश्यक है। उन्होंने बंदियों को यह संदेश दिया कि जीवन में किसी भी परिस्थिति में आशा, धैर्य और आत्मविश्वास नहीं खोना चाहिए।

श्री त्रिपाठी ने क्रोध प्रबंधन से संबंधित एक प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से उपस्थित बंदियों को समझाया कि क्रोध में लिया गया निर्णय कई बार जीवन को कठिन बना देता है, जबकि धैर्य, आत्मसंयम और सकारात्मक सोच समस्याओं का बेहतर समाधान प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने सभी को अपनी भावनाओं को समझने, दूसरों के प्रति सहानुभूति रखने तथा अपने व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी बताया कि मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के समाधान में समय पर सहायता, उचित परामर्श और सामाजिक सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

केंद्रीय कारा, मोतिहारी के अधीक्षक श्री विजय अरोड़ा ने अपने संबोधन में बंदियों को कारावास की अवधि का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जेल में बिताया गया समय आत्मचिंतन, अनुशासन, शिक्षा, कौशल विकास तथा अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का अवसर बन सकता है। उन्होंने बंदियों को निराशा से दूर रहकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने तथा समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए स्वयं को तैयार करने हेतु प्रेरित किया।

कार्यशाला के दौरान क्लिनिकल मनोवैज्ञानिक डॉ. धीरज ने क्रोध प्रबंधन विषय पर एक व्यावहारिक गतिविधि आयोजित की। इस गतिविधि के माध्यम से बंदियों को अपने क्रोध के कारणों को पहचानने, तनावपूर्ण परिस्थितियों में स्वयं पर नियंत्रण रखने तथा भावनाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक तरीके से व्यक्त करने के उपाय समझाए गए। उनकी सहभागितापूर्ण गतिविधि ने सत्र को व्यावहारिक, संवादात्मक और प्रभावशाली बनाया।

कार्यक्रम में लॉ फाउंडेशन के सदस्य श्री शुभेंदु कुमार एवं सुश्री दीपशिखा, सहायक एलएडीसीएस श्री आर्य देव, पैनल अधिवक्ता सुश्री आयुषी अमृत, पीएलवी श्री सागर नंदी तथा कारा में कार्यरत अन्य कारा पैरालीगल वॉलंटियर्स उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाई।

यह सत्र अत्यंत संवेदनशील, मानवीय एवं सहानुभूतिपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया, जिसमें बंदियों की मानसिक और भावनात्मक आवश्यकताओं को विशेष महत्व दिया गया। कार्यक्रम के दौरान यह संदेश दिया गया कि प्रत्येक व्यक्ति सम्मान, संवेदना, उचित मार्गदर्शन तथा विधिक सहायता का हकदार है। मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों के प्रति भेदभाव के बजाय समझ, सहयोग और सहानुभूति का व्यवहार अपनाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम के समग्र संचालन एवं सहयोगात्मक प्रयासों की कारा प्रशासन द्वारा सराहना की गई। इस आयोजन ने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, बंदियों में सकारात्मक सोच विकसित करने तथा उनके अधिकारों और उपलब्ध विधिक सहायता सेवाओं की जानकारी पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल प्रस्तुत की।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*प्रेस विज्ञप्ति*
आज दिनांक-10.10.2026 श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, बिहार के निर्देशानुसार एवं सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी तथा श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तुरकौलिया, पूर्वी चंपारण के नेतृत्व में बाल श्रम मुक्त करने हेतु तुरकौलिया प्रखंड चारगाहा पंचायत में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया तथा बाल श्रम को रोकने हेतू प्रचार प्रसार करने के संबंध में एक वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो तुरकौलिया प्रखंड के सभी पंचायत में बाल श्रम को रोकने के संबंध में प्रचार-प्रसार करते हुए आम जनमानस को जागरूक किया जाएगा! साथ ही सत्य प्रकाश, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी द्वारा प्रभात फेरी में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षक, जनप्रतिनिधियों एवं जनमानस को बताया गया कि बाल श्रम जैसी कूप्रथम को समाप्त करने हेतु जागरूक किया गया।
 उक्त प्रभात फेरी में जनप्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, तुरकौलिया, पूर्वी चंपारण, स्कूल के छात्र-छात्राएं, शिक्षक गण एवं अन्य जनमानस उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
Video 4
जिला में चल रहे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं के भू अर्जन के अध्यतन प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा 

जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू अर्जन से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक की गई जिसमें जिला भू अर्जन पदाधिकारी,अधियाची निकाय के प्रतिनिधि, संबंधित अंचल अधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी उपस्थित थे। 
बैठक में रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना, NH 139 W (साहेबगंज- अरेराज-बेतिया) परियोजना, गोरखपुर- सिलीगुड़ी और राम जानकी मार्ग परियोजना से संबंधित भू अर्जन के कार्य प्रगति समीक्षा की गई।

   रक्सौल हवाई अड्डा परियोजना अंतर्गत कुल 06 मौजा में भूमि का अधिकरण कार्य किया जाना है जिसमें से अंचल अधिकारी रक्सौल के द्वारा 373 अभिलेख जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजा गया है। सभी 373 हितबद्ध रैयतों को 115.95 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया गया है। और 64 अभिलेख भुगतान हेतु तैयार किया गया है जिसका अनुमानित राशि 18.08 करोड़ रुपए है। जिलाधिकारी के द्वारा शेष बचे 64 अभिलेख शीघ्र जिला भू अर्जन कार्यालय भेजने के लिए अंचलाधिकारी रक्सौल को निर्देशित किया गया एवं अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल को इस कार्यक्रम की मॉनिटरिंग का करने को कहा गया।

  NH 139 W साहेबगंज-अरेराज-बेतिया परियोजना अंतर्गत पूर्वी चंपारण जिले के कुल पांच अंचलों के 47 राजस्व ग्रामों में 499.39 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। जिसमें भूमि की परियोजना लागत 391.93 करोड़ के विरुद्ध 753 हितबद्ध रैयतों को 82.50 करोड़ के मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। उक्त परियोजना अंतर्गत केसरिया अंचल के 18 राजस्व ग्राम, संग्रामपुर अंतर्गत 10, हरसिद्धि अंतर्गत 06, अरेराज अंतर्गत 04 और पहाड़पुर अंचल अंतर्गत 07 राजस्व ग्राम में भूमि का  अधिग्रहण किया गया है। समीक्षा में पाया गया की बहुत ही कम संख्या में एलपीसी तैयार कर जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजा गया है। जिलाधिकारी के द्वारा इस परियोजना के सतत निगरानी के लिए संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को प्रत्येक संबंधित अंचल से प्रत्येक सप्ताह  50 अभिलेख तैयार करा कर जिला भू अर्जन कार्यालय को भेजने का निर्देश दिया गया।

  गोरखपुर-सिलीगुड़ी परियोजना के संबंध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस परियोजना की 3A प्रकाशन 28.04.2026 को हो गया है। अंचलों से खेसरा पंजी अभी प्राप्त नहीं हुई है। खेसरा पंजी तैयार करने हेतु प्रपत्र उपलब्ध करा दिया गया है। सभी संबंधित अंचल अधिकारी को 60 दिनों के अंदर खेसरा पंजी तैयार कर जिला भू अर्जन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश पूर्व में दिया गया था परंतु अभी तक खेसरा पंजी  उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इस पर जिलाधिकारी के द्वारा संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियो को निर्देश दिया गया कि अपने सतत निगरानी में एक सप्ताह के अंदर खेसरा पंजी तैयार करा कर भू अर्जन कार्यालय मोतिहारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। इस परियोजना से जिले का पताही, पकड़ीदयाल, पेनहारा, मोतिहारी, पिपराकोठी, तुरकौलिया,हरसिद्धि और पहाड़पुर अंचल संबंधित हैं।

राम जानकी मार्ग परियोजना के सम्बन्ध में जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस परियोजना अंतर्गत अधियाची विभाग से अधियाचना प्राप्त है। प्राप्त अधियाचना के आलोक में भूमि का किस्म/ प्रकार का निर्धारण कर लिया गया है। संबंधित अंचलाधिकारियों को खेसरा पंजी तैयार करने हेतु निर्देशित किया गया है। 
जिलाधिकारी द्वारा आज की समीक्षा में संबंधित अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शीघ्र ही खेसरा पंजी तैयार कर  जिला भू अर्जन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की जागृति योजना के अंतर्गत सर्वाइवर केयर एवं ट्रॉमा-इन्फॉर्म्ड अप्रोच विषय पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के तत्वावधान में आज दिनांक 09 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सभाकक्ष में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की जागृति योजना के अंतर्गत पैनल अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वॉलंटियर्स (PLVs), पॉक्सो मामलों के विशेष लोक अभियोजकों (POCSO PPs) तथा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) के पुलिस पदाधिकारियों के लिए एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य विषय “यौन मानव तस्करी से मुकाबला करने में सर्वाइवर की देखभाल एवं आघात-संवेदनशील दृष्टिकोण” था।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष-सह-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मोतिहारी, श्री अभिषेक कुमार दास ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने यौन मानव तस्करी के पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने गोल्डन ऑवर के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि संकट की स्थिति में प्रारंभिक समय के दौरान की गई त्वरित एवं उचित कार्रवाई पीड़ित के संरक्षण, पुनर्वास और न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से पीड़ितों के प्रति संवेदनशील, मानवीय एवं उत्तरदायित्वपूर्ण व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं पैनल अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, विशेष लोक अभियोजकों एवं पुलिस पदाधिकारियों को विषय की गहन जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ उनकी कार्यक्षमता को भी बढ़ाती हैं। उन्होंने कहा कि एक प्रशिक्षित एवं जागरूक विधिक सहायता तंत्र ही पीड़ितों को समय पर उचित कानूनी सहायता, संरक्षण और न्याय उपलब्ध कराने में प्रभावी भूमिका निभा सकता है।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि पूर्वी चंपारण का सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण मानव तस्करी की चुनौती से निपटने के लिए विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के बीच बेहतर समन्वय, सतर्कता तथा प्रभावी कार्रवाई आवश्यक है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाते हैं, बल्कि मानव तस्करी जैसी गंभीर सामाजिक बुराई के उन्मूलन में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

कार्यशाला में पटना से आए संसाधन व्यक्तियों अधिवक्ता संजू सिंह एवं अधिवक्ता संभव गुप्ता तथा अधिवक्ता ताराकांत ऋषि ने विभिन्न विषयों पर विस्तृत सत्र आयोजित किए। उन्होंने मानव तस्करी से प्रभावित व्यक्तियों की पहचान, पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार, आघात-संवेदनशील दृष्टिकोण, पीड़ित-केंद्रित सहायता, विधिक संरक्षण तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रतिभागियों को जानकारी दी। सत्रों के माध्यम से यह समझाया गया कि पीड़ितों के साथ संवाद करते समय उनकी गरिमा, निजता, सुरक्षा एवं मानसिक स्थिति का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए, ताकि उन्हें दोबारा मानसिक आघात का सामना न करना पड़े।

कार्यक्रम में पैनल अधिवक्ताओं, पैरा लीगल वॉलंटियर्स, पॉक्सो विशेष लोक अभियोजकों तथा एएचटीयू से जुड़े पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य विभिन्न हितधारकों को प्रशिक्षित कर मानव तस्करी के मामलों में पीड़ितों को बेहतर सहायता उपलब्ध कराना तथा विधिक सहायता एवं न्यायिक प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाना था।

इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में डंकन अस्पताल एवं न्याय नेटवर्क परियोजना (Nyay Network Project) का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कार्यशाला ने मानव तस्करी से मुकाबले के लिए विधिक सेवा संस्थाओं, अभियोजन पक्ष, पुलिस एवं सामाजिक संस्थाओं के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा पीड़ित-केंद्रित न्याय व्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में कार्य किया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
आज दिनांक-09-10-2026 को श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, चिरैया, पूर्वी चम्पारण के द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतु सरागढ़ पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी चिरैया श्री संतोष कुमार द्वारा उपस्थित सभी लोगों एवं बच्चों को बाल श्रम उन्मूलन हेतु शपथ दिलाया गया तथा जागरूकता अभियान के लिए ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। ई-रिक्शा के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बाल श्रम निषेध से संबंधित संदेश प्रसारित किए जाएंगे।
इसके पूर्व उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरागढ़ एवं राजकीय मध्य विद्यालय, सरागढ़, के शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी के दौरान ग्रामीणों को बाल श्रम नहीं कराने तथा इसके विरुद्ध समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया। बाल श्रम समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। इसके लिए मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार द्वारा पंचायत में बाल श्रम की रोकथाम में सहयोग करने तथा बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए पंचायत टास्क फोर्स के गठन की बात कही गई है।
कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय, सरागढ़ एवं राजकीय मध्य विद्यालय सरागढ़ के प्रधानाध्यापक दयाशंकर पंडित एवं चंद्रभूषण पंडित तथा अन्य सभी शिक्षक, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, चिरैया, कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के सदस्य, श्रमिक संगठन के सदस्य तथा ग्रामीण उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
मोतिहारी में जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रांसपोर्टर एवं पटाखा कारोबारी के यहां छापेमारी

बड़े पटाखा व्यवसायी के यहाँ से 60 लाख का माल जब्त और ट्रांसपोर्टर के गोदाम में मिले बिना इनवॉयस के लाखो लाख के सामान बरामद, दस्तावेजों की जांच जारी
मोतिहारी | शहर में जीएसटी विभाग ने कर अनुपालन और संभावित कर अपवंचना के मामलों की जांच को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। वाणिज्य-कर आयुक्त-सह-सचिव, बिहार, पटना के निर्देश पर जीएसटी विभाग, मोतिहारी और जीएसटी अन्वेषण ब्यूरो, मुजफ्फरपुर की संयुक्त टीम ने शहर के गुदरी बाजार स्तिथ एक बड़े पटाखा व्यवसायी तथा अवधेश चौक स्तिथ एक ट्रांसपोर्टर के प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। इस कार्रवाई के दौरान पटाखा व्यवसायी के प्रतिष्ठान से करीब 60 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया है। वहीं, ट्रांसपोर्टर के गोदाम में भंडारित कुछ माल के संबंध में इनवॉयस प्रस्तुत नहीं किए जाने तथा कुछ दस्तावेजों में दर्ज विवरण और वास्तविक माल के बीच अंतर मिलने की बात सामने आई है। ट्रांसपोर्टर के यहां जांच की कार्रवाई अभी जारी है। विभागीय संयुक्त टीम ने पटाखा व्यवसायी के प्रतिष्ठान पर निरीक्षण की कार्रवाई पूरी कर ली है। निरीक्षण के दौरान लगभग 60 लाख रुपये मूल्य का माल जब्त किया गया। अब प्रतिष्ठान से संबंधित अभिलेखों, खरीद-बिक्री के विवरण और उपलब्ध तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विभाग यह सत्यापित कर रहा है कि प्रतिष्ठान में उपलब्ध माल से संबंधित दस्तावेज और कारोबारी अभिलेख नियमानुसार हैं या नहीं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर जीएसटी कानून के तहत आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। वहीँ संयुक्त टीम ने शहर के एक ट्रांसपोर्टर के परिसर में भी निरीक्षण किया। यहां गोदाम में रखे माल के संबंध में प्रस्तुत इनवॉयस, ई-वे बिल, स्टॉक रजिस्टर और अन्य संबंधित दस्तावेजों की जांच की जा रही है। निरीक्षण के दौरान कुछ भंडारित माल के संबंध में इनवॉयस प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके अतिरिक्त, कुछ माल के दस्तावेजों में दर्ज विवरण का मौके पर उपलब्ध वास्तविक माल से मिलान और सत्यापन करने पर अंतर पाया गया। विभागीय अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि गोदाम में रखे माल का परिवहन और भंडारण किन दस्तावेजों के आधार पर किया गया था तथा उपलब्ध अभिलेखों में मिली विसंगतियों का वास्तविक कारण क्या है। जांच पूरी होने के बाद ही इस संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीँ अधिकारीयों द्वारा खरीद-बिक्री, स्टॉक और जीएसटी रिटर्न की हो रही जांच : कार्रवाई के दौरान संबंधित प्रतिष्ठानों के खरीद-बिक्री विवरण, जीएसटी रिटर्न, कर भुगतान, स्टॉक तथा माल से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। विभागीय टीम उपलब्ध अभिलेखों का भौतिक रूप से मौजूद माल से मिलान कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कर संबंधी विसंगति की वास्तविक स्थिति सामने आ सके। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निरीक्षण के दौरान प्राप्त तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रांसपोर्टर के यहां जांच जारी है और कार्रवाई पूरी होने के बाद ही अंतिम स्थिति सामने आएगी। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त (प्रभारी), मोतिहारी संतोष कुमार ने बताया कि वाणिज्य-कर आयुक्त-सह-सचिव, बिहार, पटना के निर्देश पर विभाग द्वारा कर अनुपालन सुनिश्चित करने तथा कर अपवंचना की संभावनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से नियमानुसार निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि पटाखा व्यवसायी के प्रतिष्ठान में निरीक्षण पूरा कर लिया गया है, जबकि ट्रांसपोर्टर के यहां जांच की प्रक्रिया जारी है। जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जीएसटी अधिनियम के प्रावधानों के तहत सक्षम प्राधिकार द्वारा विधिसम्मत अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। राज्य-कर संयुक्त आयुक्त श्री कुमार ने सभी करदाताओं से स्वैच्छिक एवं समयबद्ध कर अनुपालन सुनिश्चित करने, वास्तविक कारोबार का सही लेखांकन करने तथा नियमानुसार देय कर का समय पर भुगतान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुरूप कर भुगतान से राज्य के राजस्व में वृद्धि होती है। इससे बिहार के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन में भी योगदान मिलता है।जीएसटी विभाग की इस कार्रवाई के बाद शहर के कारोबारी एवं परिवहन क्षेत्र में हलचल देखी जा रही है। हालांकि, दोनों प्रतिष्ठानों के संबंध में अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने और उपलब्ध साक्ष्यों के मूल्यांकन के बाद ही सामने आएगा।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar  <nis:link nis:type=tag nis:id=gst nis:value=GST nis:enabled=true nis:link/>
*जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
 
*कार्यक्रम में कुल 248 आवेदन आवेदन प्राप्त हुए*

*जिलाधिकारी ने एक-एक आवेदनकर्ताओं से मिलकर सुनी उनकी समस्याएं और निदान के लिए अधिकारियों को  दिया गया निर्देश*

*जिला के सभी अंचल अधिकारी अपने कार्यालय से जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे जुड़े हुए थे*

    आज दिनांक 09.10.2026 को पूर्वी चंपारण समाहरणालय  मोतिहारी स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम  जनता के दरबार में जिला प्रशासन में जिले के विभिन्न अंचलों से आए कुल 248 आवेदनकर्ता आये थे। आवेदनकर्ताओं को सम्मान के साथ बैठाया गया था। डीएम श्री सौरभ सुमन यादव एक एक कर सभी लोगों से उनके पास जाकर मिले और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और इस संबंध में संबंधित पदाधिकारी से मोबाइल से वार्ता कर समस्या के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। भूमि विवाद से संबंधित मामलों पर सीधे अंचल अधिकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिया गया।
 जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम में आज भूमि विहीन कुछ लोग अभियान बसेरा अंतर्गत बासगीत पर्चा के संबंध में आवेदन दिए। उनके आवेदन को संबंधित अंचल अधिकारी को भेजते हुए उस पर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
    जनता दरबार के पश्चात मीडिया से बात करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए समस्या का विधिसम्मत निदान शीघ्र किया जाएगा ।
   आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग  से संबंधित  आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु  संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया गया।
      जनता के दरबार में एडीएम pgro श्री शैलेंद्र कुमार भारती, एडीएम विभागीय जांच मो. सिबगतुल्लाह, वरीय उप समाहर्ता श्री विकास कुमार, प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
जिलाधिकारी ने किया केसरिया स्तूप के पास नव निर्मित टूरिस्ट फेसिलिटी सेंटर का निरीक्षण 

 Tourist Facility Center – एक नई पर्यटन सुविधा तैयार।
यहाँ 7D थिएटर के साथ 25 आरामदायक कुर्सियाँ हैं, जहाँ पर्यटक बौद्ध स्थलों का शानदार अनुभव ले सकेंगे। हर शो की अवधि 10 मिनट की होगी।
चारों तरफ खुला ग्राउंड और सुंदर लुक के साथ टेरेस फ्लोर पर 104 बुद्ध प्रतिमाएँ लगाई जाएँगी, जो ऊपर से देखने वालों के लिए एक भव्य प्रदर्शनी का रूप लेंगी। साथ ही 8 महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों की रेप्लिका भी बनाई गई हैं:
* विक्रमशिला खंडहर, भागलपुर
* लोरिया लैंडन
* नालंदा खंडहर, नालंदा
* अशोक स्तंभ, वैशाली
* विश्व शांति स्तूप, राजगीर
* डुंगेश्वरी मंदिर
* महाबोधि मंदिर, बोधगया
* गुप्ता हिल्स
निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। एक सप्ताह में हैंडओवर भी हो जाएगा। बाहर से और अंदर से दोनों तरफ से बहुत खूबसूरत लग रहा है – पर्यटकों के लिए बेहतरीन जगह बनेगी। मौके पर साइट इंजीनियर: सफीउर रहमान मौजूद थें। 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
आज दिनांक-08.10.2026 को पूर्वाहन 10:30 बजे जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना के द्वारा संयुक्त रूप से सरस्वती विद्या निकेतन +2 जिला स्कूल मोतिहारी का एवं अपराह्न 12:30 बजे मंगल सेमनरी +2 उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में दोनों ही विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति नामांकन के अनुरूप काफी कम पाई गइ साथ ही वर्ग 09 के छात्रों के पास समय सारणी के अनुरूप कुछ ही छात्रों के पास पुस्तक पाया गया, जिसकें लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापकों एवं अन्य 02 शिक्षकों के विरूद्ध स्पष्टीकरण पृच्छा की गई है एवं तत्काल प्रभाव से 03 शिक्षकों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। साथ ही अंतिम रूप से चेतावनी भी दी गई है कि अगले निरीक्षण के क्रम में यदि विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति अच्छी होनी चाहिए एवं शिक्षकों द्वारा बच्चों को पठन-पाठन का कार्य सुदृढ होनी चाहिए एवं प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक परीक्षा भी नियमित रूप से होनी चाहिए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
प्रेस विज्ञप्ति

आज दिनांक 08/10/2026 को जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजनान्तर्गत निर्माणाधीन वृहत फीस फीड मिल (क्षमता 20 टन प्रतिदिन) का निरीक्षण किया गया। साथ ही (7) सात टैंक वायोफ्लाक में हो रहे मत्स्य पालन तथा RAS टैंक मे हो रहे मत्स्य पालन तथा मुख्यमंत्री मात्स्यिकी विकास योजना अन्तर्गत हो रहे झींगा पालन का निरीक्षण कि गया। लाभुक श्री जमशेद आलम एवं श्री दिलजेव खान ग्राम+पोस्ट - बथना,अंचल केसरिया के द्वारा बतलाया गया कि फिश फीड का उत्पादन एक सप्ताह में प्रारंभ हो जायगा। जिसका लाभ स्थानीय मत्स्य पालको को मिलेगा जिन्हें उन्नत किस्म का मुख्य आहार उचित दर पर उपलब्ध होगा।
वायोफ्लाक टैंक एवं RAS के संबंध में बतलाया गया कि यह पद्धति कम जगह में अधिक मत्स्य उत्पादन के लिय उपयोगी है। 
वायोफ्याक टैंक की क्षमता 15000 लीटर जल संचयन की रहती है जिसमें सलाना 1200 kg से 1500 kg मत्स्य उत्पादन किा जा सकता है। जिससे प्रतिवर्ष 5 में 6 लाख रुपए सनाना शुद्ध मुनाफा हो जाता है।इस अवसर पर जिला मत्सय  पदाधिकारी पूर्वी चम्पारण,कनीय अभियंता, जिला मत्स्य कार्यालय एवं मत्स्य विकास पदाधिकारी केसरिया भी उपस्थित रहे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Animal And Fisheries Resources Department, Government of Bihar
आज दिनांक-08.10.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा नगर पंचायत केसरिया, कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। 
निरीक्षण में विभिन्न संचिकाएँ जैसे- सफाई संबंधित, कैशबुक, Property Tax आदि का अवलोकन किया गया। नगर में सफाई-व्यवस्था को और सुदृढ़ करने, वाटर ATM की मरम्मती एवं राजस्व बढोत्तरी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश नगर कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। जिलाधिकारी के द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में साफ सफाई की विशेष व्यवस्था रखने, सरकार की योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने तथा लोगों को देय सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया।
जॉच के दौरान नगर आयुक्त, सहायक समाहर्त्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चकिया एवं कार्य पालक पदाधिकारी नगर पंचायत केसरिया उपस्थित है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*दुर्गा पूजा पंडाल का अग्निशमन विभाग के जिला अग्निशमन पदाधिकारी महोदय ने किया निरीक्षण*

*मोतिहारी।* पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के अनुमंडल अग्निशमालय, मोतिहारी अंतर्गत राजा बाजार में बन रहे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मोतिहारी *मो० आरिफुज्जमा* के द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडाल में अग्नि सुरक्षा के उपायों, विद्युत व्यवस्था, पंडाल की मजबूती एवं आपातकालीन निकास द्वार (Fire Exit) की गहनता से जाँच की। उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पंडाल में दो अलग-अलग चौड़े निकास द्वार रखे जाएं, पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र एवं बालू भरी बाल्टियाँ रखी जाएं, बिजली के तारों में ओवरलोडिंग न हो और पंडाल के अंदर धूम्रपान पूरी तरह वर्जित रखा जाए।
जिला अग्निशमन पदाधिकारी के साथ अग्निशमन कर्मी मुकेश पंडित तथा पंकज कुमार भी निरीक्षण में मौजूद रहे ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
क्षेत्र भ्रमण के दौरान आज जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अवर निबंधन कार्यालय केसरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चल रहे सभी कार्यों का जायजा लिया गया एवं सभी पंजीयों का अवलोकन किया गया।
 इस दौरान अवर निबंधक को जरूरी निर्देश दिए गए।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल) कढ़ान बैरिया का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण*

*निरीक्षण के दौरान विद्यालय में चल रही पठन-पाठन को देखा गया एवं शिक्षा साथी ऐप के उपयोग की जानकारी प्राप्त की गई*
 
 जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान केसरिया अंचल के कढ़ान बैरिया स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (मॉडल स्कूल)का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय विद्यालय में सभी शिक्षक  उपस्थित थे। विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति भी अच्छी पाई गई। 
विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन देखा गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से इंटरेस्ट किया। बच्चों को उन्होंने गणित के प्रश्नों को हल करने का तरीका बताया। पढ़ाई के दौरान बच्चों से गणित के प्रश्न भी पूछे गए। जिलाधिकारी को खुद से क्लास लेते हुए देखकर बच्चे काफी उत्साहित थे।
 जिलाधिकारी ने बच्चों को शिक्षा साथी ऐप के बारे में बताया और उसका भी उपयोग करने की सलाह दी।
विद्यालय भ्रमण के समय नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, सहायक समाहर्ता श्री राजकृष्ण झा,अनुमंडल पदाधिकारी चकिया शिवानी शुभम एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी केसरिया उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Bihar Education Department
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारतः सेवा चित्र” अभियान के तहत जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शिक्षा भवन, बेलीसराय में किया गया। 
कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय विधायक मोतिहारी श्री प्रमोद कुमार, डिप्टी मेयर डॉ लालबाबू प्रसाद, जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश अस्थाना एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
है
इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सहभागिता की। बच्चों ने अपने विचारों और वक्तव्य के माध्यम से विकसित एवं समृद्ध भारत के सपनों को प्रस्तुत किया।

 भाषण प्रतियोगिता में एम जे के गर्ल्स इंटर कॉलेज के विज्ञान संकाय की बारहवीं कक्षा की छात्रा श्वेता कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया उनका चयन राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता केलिए किया गया है।

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री उमाशंकर पाण्डेय ने किया।
इस अवसर पर डॉ. लाल बाबू गुप्ता (डिप्टी मेयर), पूर्व मेयर श्री प्रकाश अस्थाना, श्री सुधांशु रंजन  जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री राजन कुमार गिरी, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा श्री उमेश कुमार, डीपीओ स्थापना श्री ब्रजेश कुमार, श्री शकील अहमद, श्री सुशील कुमार, विनय कुमार सिंह सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

बच्चों की प्रतिभा, उत्साह और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी सोच देखकर मन प्रसन्न हुआ। ऐसे आयोजन बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित करते हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 एवं लोक अदालतों की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक

मोतिहारी, पूर्वी चंपारण।
मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान को सफल बनाने तथा विशेष एन.आई. एक्ट लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी श्री अभिषेक कुमार दास की अध्यक्षता में उनके बैठक कक्ष में जिले के सभी न्यायिक पदाधिकारियों एवं जिला प्रशासन के संबंधित नोडल पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अभिषेक कुमार दास ने मीडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा करते हुए मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित, सरल एवं सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर दिया। उन्होंने ऐसे मामलों को चिन्हित करने की आवश्यकता बताई, जिनका समाधान पक्षकारों की आपसी सहमति एवं मध्यस्थता के माध्यम से किया जा सकता है।

बैठक में विशेष एन.आई. एक्ट लोक अदालत एवं राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। न्यायालयों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों के अधिकाधिक निष्पादन तथा पक्षकारों को लोक अदालत के लाभों से अवगत कराने के लिए प्रभावी कार्ययोजना एवं बेहतर समन्वय पर बल दिया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के सचिव श्री नितिन त्रिपाठी ने लोक अदालत की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लोक अदालत लंबित मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारियों एवं हितधारकों से समन्वित प्रयास करते हुए लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Video 19
Information & Public Relations Department, Government of Bihar श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार
आज दिनांक 07/10/26 को इमरान अंसारी निरीक्षक मद्य निषेध चलिष्णु दल मोतिहाटी के नेतृत्व में सहायक अवर निरीक्षक विजय पंडित, संतोष कुमार, मद्यनिषेध सिपाही हाकिम आलम एवं अरविन्द कुमार तथा समस्त बल द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मेहसी थानान्तर्गत बथना स्थित सहनी लाइन दाबा के सामने एक महिन्द्रा बोलेरो पिकअप के डाले से 44 डब्बा में कुल 1144 लीटर सुस्व स्प्रीट के साथ दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है । दोनों पटना जिला अन्तर्गत जमन बिगहा गाँव के निवासी हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
प्रेस-विज्ञप्ति

आज दिनांक - 07.10.2026 को जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा मठिया N.H. से मधुबन छावनी चौक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के क्रम में उनके साथ नगर आयुक्त श्री आशीष कुमार, कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण, सहायक अभियंता विद्युत विभाग एवं अन्य विभाग के कर्मी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। 
जिलाधिकारी महोदय के द्वारा निर्देश दिया गया कि नगर निगम, सड़क पर से जल निकासी की व्यवस्था को सुनिश्चित करें एवं एक महीने के अंदर इस नाला का निर्माण कार्य पूर्ण करें। 
बिजली विभाग को आदेश दिया गया कि नाला पर जो भी ट्रांसफार्मर अवस्थित है, उसे अविलंब हटाकर दूसरे स्थान पर शिफ्ट करें। 
कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया गया कि जल्द से जल्द सडक का ऊँचीकरण का कार्य पूर्ण करें एवं जहाँ-जहाँ आवश्यकता है, वहाँ-वहाँ जल निकासी हेतु Culvert का निर्माण करें एवं मुख्य सड़क पर Hotel दिव्यराज के पास एक Culvert का निर्माण करें, ताकि नाले का निकासी जल्द से जल्द हो सके।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
*दुर्गा पूजा पंडाल का अग्निशमन विभाग ने किया निरीक्षण*

*मोतिहारी।* पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी के अनुमंडल अग्निशमालय, मोतिहारी अंतर्गत बरियारपुर में बन रहे भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का जिला अग्निशमन पदाधिकारी, मोतिहारी *मो० आरिफुज्जमा* के द्वारा सघन निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पंडाल में अग्नि सुरक्षा के उपायों, विद्युत व्यवस्था, पंडाल की मजबूती एवं आपातकालीन निकास द्वार (Fire Exit) की गहनता से जाँच की। उन्होंने पूजा समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों को अग्नि सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला अग्निशमन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि पंडाल में दो अलग-अलग चौड़े निकास द्वार रखे जाएं, पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र एवं बालू भरी बाल्टियाँ रखी जाएं, बिजली के तारों में ओवरलोडिंग न हो और पंडाल के अंदर धूम्रपान पूरी तरह वर्जित रखा जाए। साथ ही बड़े पंडालों के लिए Fire NOC लेना अनिवार्य बताया गया।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
बिहार विधान परिषद निर्वाचन प्रशिक्षण कोषांग

आज दिनांक 06/10/2026 को आगामी बिहार विधान परिषद सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र हेतु सभी संबंधित polling parties यथा पीठासीन पदाधिकारी, मतदान दल पदाधिकारी 1, मतदान दल पदाधिकारी 2, मतदान दल पदाधिकारी 3 का प्रथम प्रशिक्षण सत्र राजेंद्र सभागार मोतिहारी में संपन्न हुआ। सभी मतदान दल पदाधिकारीगण को Hands on training के साथ वृहत जानकारी प्रदान किया गया। साथ ही सभी मतदान दल पदाधिकारीगण के बीच प्रश्नोत्तर सत्र भी रखा गया। बैलेट बाक्स की प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में वरीय प्रभारी प्रशिक्षण कोषांग सह अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री शैलेन्द्र कुमार भारती, श्री अभिराम नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग, श्री अरविंद उप निर्वाचन पदाधिकारी अरेराज अन्य मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। सभी पदाधिकारीगण को निर्वाचन अधिनियम एवं नियमावली की जानकारी दी गयी।

द्वितीय प्रशिक्षण सत्र 15/10/2026 को निर्धारित है।

मतदान दिनांक 23/10/2026 को निर्धारित है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar