भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, मोतिहारी द्वारा टी.बी. मरीजों को पिछले माह की भाती इस माह सितम्बर में भी 150 टी.बी. मरीजों के बीच पोषाहार किट का वितरण दिनांक 12.09.2026 को जिले में जनभागीदारी से मजबूत करने की दिशा में प्रधानमंत्री टी0 बी0 मुक्त भारत अभियान को गति देने के उदेश्य से रेड क्रॉस सोसाइटी , मोतिहारी परिसर में टी0 बी0 मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित कर 150 टी0 बी0 से ग्रसित मरीजों के बीच फ़ूड बास्केट (पोषण आहार) वितरण किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी, कार्यकारी सदस्य, भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी -सह- असैनिक शल्य चिकित्सक -सह- मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण, मोतिहारी के साथ-साथ नगर निगम के उप मेयर श्री लाल बाबू प्रसाद तथा सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती महोदय ने कहा कि टी0 बी0 उन्मूलन के लिए स्क्रीनिंग और नियमित इलाज बेहद जरुरी है एवं साथ में पोषणयुक्त आहार टी0 बी0 मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है l नगर निगम के उप मेयर श्री लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि टी0 बी0 मुक्त भारत का निर्माण करने हेतु शहर के विभिन्न सामाजिक संस्थाओ के साथ मिलकर कार्य करना होगा l उन्होंने कहा कि टी0 बी0 का इलाज केवल दवा से नहीं बल्कि संतुलित पोषण, नियमित उपचार और सामाजिक सहयोग से अधिक प्रभावी होता है l उन्होंने सक्षम लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और जनप्रतिनिधियों से निक्षय मित्र बनकर मरीजों की मदद करने की अपील की l सिसवा पंचायत की मुखिया तान्या प्रवीण ने कहा कि केवल दवा से नहीं बल्कि संतुलित पोषण पोषणयुक्त आहार टी0 बी0 मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है l रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शैलेंद्र कुमार भारती -सह- अपर समाहर्ता (लोक शिकायत निवारण), पूर्वी चम्पारण, मोतिहारी ने कहा कि रेड क्रॉस सोसाइटी के तरफ से 150 टी0 बी0 से ग्रसित रोगियों को पोषण आहार छ: माह तक प्रतेक माह फ़ूड बास्केट (पोषण आहार) उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है l इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के चिकित्सा पदाधिकारी श्री अशोक कुमार, प्रधान सहायक रूपक वर्मा, लैब टेक्नीशियन रणजीत कुमार श्रीवास्तव, सुजीत कुमार एवं सहायक मोतीलाल पासवान, सुरेश चौधरी इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l
Information & Public Relations Department, Government of Bihar