रुद्रप्रयाग में स्कूली बसों पर बड़ी कार्रवाई! तीन बसों के चालान, निरीक्षण में खुली सुरक्षा व्यवस्था की पोल।
बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त!
रुद्रप्रयाग में स्कूली बच्चों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण, परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूल बसों का औचक निरीक्षण किया।
गुलाबराय स्थित प्राईवेट स्कूलों की तीन बसों में मिलीं खामियां।
प्राथमिक उपचार पेटी, आवश्यक लाइटों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का अभाव।
परिवहन विभाग ने तीनों बसों के किए चालान।
विद्यालय प्रबंधन को तत्काल कमियां दूर करने के निर्देश।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पायल सिंह के नेतृत्व में चलाया गया यह अभियान 22 नवंबर तक जारी रहेगा। जनपद के अन्य विद्यालयों और यात्री वाहनों की भी जांच की जाएगी।
आखिर बच्चों की जिंदगी से जुड़े सुरक्षा मानकों में लापरवाही क्यों?
बच्चों की सुरक्षित यात्रा कोई विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य जिम्मेदारी है। स्कूल प्रबंधन से लेकर वाहन संचालकों तक सभी को जवाबदेह होना होगा।
अभिभावक भी जागरूक बनें, बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता न करें!
#रुद्रप्रयाग #स्कूलबस #बच्चोंकीसुरक्षा #सड़कसुरक्षा #परिवहनविभाग #विधिकसेवाप्राधिकरण #UttarakhandNews #RudraprayagNews