Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

News in Rudraprayag

📍रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह

उत्तराखंड में बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। रुद्रप्रयाग जैसे छोटे जनपद में होमगार्ड के 20 पदों के लिए 917 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि महिलाओं के 4 पदों के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

जिला मुख्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं।

जिला कमांडेंट  सुरेन्द्र दत्त डंगवाल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी  तरीके के से कराई जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है।

रुद्रप्रयाग में होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ केदारनाथ यात्रा के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं।

क्या 20 पदों के लिए 917 आवेदन पहाड़ों में बढ़ती बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर नहीं दिखाते? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

#Rudraprayag #HomeGuardRecruitment #Uttarakhand #Employment #Jobs #KedarnathYatra #Youth #BreakingNews

📍रुद्रप्रयाग में होमगार्ड भर्ती को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह उत्तराखंड में बेरोजगारी की तस्वीर एक बार फिर सामने आई है। रुद्रप्रयाग जैसे छोटे जनपद में होमगार्ड के 20 पदों के लिए 917 युवाओं ने आवेदन किया है, जबकि महिलाओं के 4 पदों के लिए 186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिला मुख्यालय में चल रही भर्ती प्रक्रिया 19 जुलाई तक जारी रहेगी। सुबह से ही बड़ी संख्या में युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। जिला कमांडेंट सुरेन्द्र दत्त डंगवाल के अनुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके के से कराई जा रही है और पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा रही है। रुद्रप्रयाग में होमगार्ड जवान कानून-व्यवस्था के साथ-साथ केदारनाथ यात्रा के दौरान भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। क्या 20 पदों के लिए 917 आवेदन पहाड़ों में बढ़ती बेरोजगारी की गंभीर तस्वीर नहीं दिखाते? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #Rudraprayag #HomeGuardRecruitment #Uttarakhand #Employment #Jobs #KedarnathYatra #Youth #BreakingNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 13, 2026

रुद्रप्रयाग में जोर शोर से चल रही होमगार्ड भर्ती 
20 पदों के लिए 917 युवा मैदान में

रुद्रप्रयाग में जोर शोर से चल रही होमगार्ड भर्ती 20 पदों के लिए 917 युवा मैदान में

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 13, 2026

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हंगामा: पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक और ऑब्जर्वर के मोबाइल किए सीज, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप।।

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के बाद परीक्षा केंद्र में हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि बिजली कटने से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और भीषण गर्मी व घुटन के बीच परीक्षा की गोपनीयता से समझौता किया गया।
छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया। विवाद तब और बढ़ गया जब छात्र संघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने सफोकेशन की शिकायत करते हुए राहत की मांग की। आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय परीक्षा ऑब्जर्वर ने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा ऑब्जर्वर के मोबाइल फोन सीज कर दिए। छात्रों का कहना है कि मोबाइल की जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ हुआ है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

पीएचडी प्रवेश परीक्षा में हंगामा: पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक और ऑब्जर्वर के मोबाइल किए सीज, छात्रों ने लगाए गंभीर आरोप।। श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने के बाद परीक्षा केंद्र में हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि बिजली कटने से परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई और भीषण गर्मी व घुटन के बीच परीक्षा की गोपनीयता से समझौता किया गया। छात्रों का आरोप है कि परीक्षा केंद्र के भीतर मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया। विवाद तब और बढ़ गया जब छात्र संघ महासचिव अनुरोध पुरोहित ने सफोकेशन की शिकायत करते हुए राहत की मांग की। आरोप है कि समस्या का समाधान करने के बजाय परीक्षा ऑब्जर्वर ने मोबाइल फोन से उनका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए केंद्र व्यवस्थापक एवं परीक्षा ऑब्जर्वर के मोबाइल फोन सीज कर दिए। छात्रों का कहना है कि मोबाइल की जांच से पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और यदि परीक्षा की निष्पक्षता से खिलवाड़ हुआ है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

देवस्थानम बोर्ड पर फिर गरमाई सियासत

केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है।

तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के दौरान तीर्थ पुरोहितों का उत्पीड़न किया गया और उनकी परंपराओं व अधिकारों की अनदेखी हुई।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया तो गांव से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

🎥 सुनिए, इस मुद्दे पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने क्या कहा...

#Kedarnath #DevsthanamBoard #Uttarakhand #Rudraprayag #TrivendraSinghRawat #KedarnathNews #UttarakhandNews

देवस्थानम बोर्ड पर फिर गरमाई सियासत केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने देवस्थानम बोर्ड के मुद्दे पर पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा हमला बोला है। तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि देवस्थानम बोर्ड के गठन के दौरान तीर्थ पुरोहितों का उत्पीड़न किया गया और उनकी परंपराओं व अधिकारों की अनदेखी हुई। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में दोबारा देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था लागू करने का प्रयास किया गया तो गांव से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। 🎥 सुनिए, इस मुद्दे पर तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने क्या कहा... #Kedarnath #DevsthanamBoard #Uttarakhand #Rudraprayag #TrivendraSinghRawat #KedarnathNews #UttarakhandNews

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

आपदा के 1 साल बाद भी नहीं सुधर पाई केदारघाटी की जोला सड़क की हालत!!

आपदा के 1 साल बाद भी नहीं सुधर पाई केदारघाटी की जोला सड़क की हालत!!

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

देवस्थानम बोर्ड पर फिर सियासी संग्राम! "त्रिवेंद्र रावत पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों का बड़ा हमला, देवस्थानम बोर्ड की वापसी हुई तो विधानसभा तक होगा महासंग्राम!

केदारनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा एक बार फिर सुलग उठा है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि देवस्थानम बोर्ड के जरिए सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया गया था। अब साफ चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था दोबारा लागू करने की कोशिश हुई, तो गांव से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

देवस्थानम बोर्ड पर फिर सियासी संग्राम! "त्रिवेंद्र रावत पर केदारनाथ के तीर्थ पुरोहितों का बड़ा हमला, देवस्थानम बोर्ड की वापसी हुई तो विधानसभा तक होगा महासंग्राम! केदारनाथ धाम में देवस्थानम बोर्ड का मुद्दा एक बार फिर सुलग उठा है। केदारनाथ के तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि देवस्थानम बोर्ड के जरिए सदियों पुरानी धार्मिक परंपराओं और तीर्थ पुरोहितों के अधिकारों का हनन किया गया था। अब साफ चेतावनी दी गई है कि यदि भविष्य में देवस्थानम बोर्ड जैसी व्यवस्था दोबारा लागू करने की कोशिश हुई, तो गांव से लेकर विधानसभा तक बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

श्री केदारनाथ धाम से आज रविवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार🌹👏♥️

श्री केदारनाथ धाम से आज रविवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए हर हर महादेव जय श्री केदार🌹👏♥️

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम को लेकर महत्वपूर्ण सूचना!!

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के गर्भगृह एवं मंदिर के अंदर का एक वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार यह कृत्य मंदिर की परंपराओं एवं नियमों के विरुद्ध है।

तुंगनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने संबंधित व्यक्ति से तत्काल उक्त वीडियो सभी सोशल मीडिया मंचों से हटाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि वीडियो शीघ्र नहीं हटाया गया, तो मंदिर समिति एवं संबंधित पक्ष नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे।

तीर्थ पुरोहितों ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से भी अपील की है कि मंदिर की मर्यादा, धार्मिक परंपराओं और निर्धारित नियमों का पालन करें तथा ऐसे वीडियो का प्रसार न करें।

तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम को लेकर महत्वपूर्ण सूचना!! तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ धाम के गर्भगृह एवं मंदिर के अंदर का एक वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा रिकॉर्ड कर फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जा रहा है। तीर्थ पुरोहितों के अनुसार यह कृत्य मंदिर की परंपराओं एवं नियमों के विरुद्ध है। तुंगनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने संबंधित व्यक्ति से तत्काल उक्त वीडियो सभी सोशल मीडिया मंचों से हटाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यदि वीडियो शीघ्र नहीं हटाया गया, तो मंदिर समिति एवं संबंधित पक्ष नियमानुसार विधिक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। तीर्थ पुरोहितों ने सभी श्रद्धालुओं एवं आमजन से भी अपील की है कि मंदिर की मर्यादा, धार्मिक परंपराओं और निर्धारित नियमों का पालन करें तथा ऐसे वीडियो का प्रसार न करें।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 12, 2026

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, प्रधानाध्यापिका ने दी घटना की जानकारी!! पुलिस ने शुरू की जांच!!

रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी।

सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। विद्यालय परिसर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

इस संबंध में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमति रावत ने बताया कि विद्यालय जैसी शिक्षण संस्था में इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति के प्रति असामाजिक मानसिकता को दर्शाते हैं।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से शीघ्र आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों ने की तोड़फोड़, प्रधानाध्यापिका ने दी घटना की जानकारी!! पुलिस ने शुरू की जांच!! रुद्रप्रयाग जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जौला पाटियों में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ एवं नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमति रावत तथा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। विद्यालय परिसर में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है तथा घटना को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुमति रावत ने बताया कि विद्यालय जैसी शिक्षण संस्था में इस प्रकार की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे कृत्य शिक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक संपत्ति के प्रति असामाजिक मानसिकता को दर्शाते हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से शीघ्र आरोपियों का पता लगाकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Rudraprayag, Rudraprayag | Jul 11, 2026