गौचर सारी पुल से नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति का शव छिनका के समीप बरामद, SDRF का सर्च अभियान पूरा!
तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच SDRF ने चलाया सघन तलाशी अभियान।
चमोली। गौचर सारी पुल के समीप नदी में छलांग लगाने वाले व्यक्ति की तलाश में जुटी एसडीआरएफ टीम को सफलता मिली है। लगातार चलाए गए सर्च अभियान के दौरान व्यक्ति का शव छिनका गांव के समीप नदी से बरामद किया गया।
जानकारी के अनुसार, 17 नवंबर 2026 को चौकी गौचर से एसडीआरएफ पोस्ट गौचर को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने गौचर सारी पुल के पास नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही अपर उपनिरीक्षक मंगल सिंह भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और नदी में तलाशी अभियान शुरू किया।
नदी का तेज बहाव और विषम परिस्थितियां रेस्क्यू अभियान में चुनौती बनी रहीं, लेकिन एसडीआरएफ जवानों ने लगातार सर्च अभियान जारी रखा। आखिरकार छिनका गांव के समीप उक्त व्यक्ति का शव बरामद कर लिया गया।
मृतक की पहचान सुनील आनंद (47 वर्ष), पुत्र फिरवारी लाल, निवासी ग्राम सारी, नागडंडा के रूप में हुई है। आवश्यक कार्रवाई के बाद शव जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
एसडीआरएफ की तत्परता से तलाश अभियान हुआ पूरा, घटना से क्षेत्र में शोक की लहर।
#Chamoli #Gauchar #SDRF #UttarakhandNews #RescueOperation #BreakingNews