Public App Logo
Profile Picture

पहाड़ी केदार live

@pahadikedarlive
145Followers
0Following
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर रुद्रप्रयाग पुलिस ने अर्पित किए श्रद्धासुमन,,

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का लिया संकल्प।

 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के अवसर पर जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा श्रद्धापूर्वक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रिजर्व पुलिस लाइन रतूड़ा के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर द्वारा महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दोनों महापुरुषों के आदर्शों, जीवन मूल्यों एवं सिद्धांतों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाज में समानता, साम्प्रदायिक सद्भाव, अहिंसा एवं प्रेम की भावना को बढ़ावा देने तथा सुदृढ़ एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देने का आह्वान किया।

इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर द्वारा पुलिस कार्यालय में तथा जनपद के समस्त कोतवाली एवं चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय/प्रांगण में महात्मा गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान अधीनस्थ अधिकारी एवं कर्मचारियों को अहिंसा एवं शांति की प्रतिज्ञा दिलाते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

आयोजित हुए कार्यक्रम के उपरान्त जनपद के पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, समस्त कोतवाली एवं पुलिस चौकियों में स्वच्छता अभियान चलाया गया। पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वच्छता का संदेश देते हुए अपने कार्यस्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की।

महात्मा गांधी जी का सत्य, अहिंसा एवं स्वच्छता का संदेश तथा लाल बहादुर शास्त्री जी की सादगी, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा की भावना आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
रूद्रप्रयाग शहर के हाईटेक शौचालय में नशेड़ियों का आतंक,, सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान!! 

सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस प्रशासन और नगर पालिका से कार्यवाही की मांग!!
साउथ की फिल्म में दिखेगी देवभूमि की झलक, डोईवाला में देर रात तक चली ‘अनएक्सपेक्टेड’ की शूटिंग!!

केशवपुरी राजीव नगर में फिल्माए गए सस्पेंस-थ्रिलर के कई महत्वपूर्ण दृश्य,

अभिनेता संजय कपूर निभाएंगे मुख्य भूमिका,,

डोईवाला। दक्षिण भारत की आगामी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘अनएक्सपेक्टेड’ की शूटिंग से डोईवाला का केशवपुरी राजीव नगर क्षेत्र देर रात तक फिल्मी गतिविधियों का केंद्र बना रहा। फिल्म यूनिट ने यहां कई महत्वपूर्ण दृश्यों को कैमरे में कैद किया। 

शूटिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और लोग देर रात तक फिल्म की शूटिंग देखने के लिए डटे रहे।

केशवपुरी राजीव नगर की बस्ती में फिल्म के उस दृश्य को फिल्माया गया, जिसमें पुलिसकर्मी खलनायक को पकड़कर अपने साथ ले जाते हुए नजर आएंगे। लाइट, कैमरा और एक्शन की गूंज के बीच बस्ती का माहौल पूरी तरह फिल्मी सेट में तब्दील हो गया। फिल्म यूनिट ने स्थानीय परिवेश और क्षेत्र की वास्तविक लोकेशन को शूटिंग में शामिल किया।

बताया गया कि फिल्म के कुछ दृश्यों की शूटिंग इससे पहले थानों क्षेत्र में भी की जा चुकी है। फिल्म में जाने-माने अभिनेता संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक अशोक चौहान सहित पूरी टीम मौजूद रही।

उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता के साथ ही यहां की स्थानीय बस्तियों और वास्तविक परिवेश को फिल्मों में स्थान मिलने से देवभूमि की अलग पहचान देश के विभिन्न हिस्सों तक पहुंच रही है। दक्षिण भारतीय फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड की स्थानीय संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विविध भौगोलिक परिवेश को बड़े पर्दे पर देखने का अवसर दर्शकों को मिलेगा। इससे प्रदेश की फिल्म पर्यटन नीति और स्थानीय पर्यटन को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।
श्री केदारनाथ धाम से आज शुक्रवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹♥️👏
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रुद्रप्रयाग शहर में गरजा कर्मचारियों का रुद्र आक्रोश!!
‘आज नहीं तो कब, अभी नहीं तो फिर कब’ के नारों से गूंजा शहर, कर्मचारियों ने सरकार से पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग!!
आज के संध्याकालीन आरती दर्शन श्री केदारनाथ धाम से हर हर महादेव जय श्री केदार 🌹👏♥️
खोया बैग सुरक्षित बरामद कर यात्री को लौटाया!! भीमबली पुलिस की तत्परता से यात्री को नकदी समेत मिला सामान, यात्री ने जताया आभार!!

रुद्रप्रयाग। चौकी भीमबली पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते केदारनाथ धाम यात्रा पर आए एक यात्री का खोया बैग सुरक्षित बरामद कर उसे सकुशल वापस लौटा दिया। बैग में करीब छह हजार रुपये की नकदी समेत अन्य सामान रखा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, 29 सितंबर को चौकी भीमबली क्षेत्र में पुलिस को एक लावारिस बैग मिला था। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें आधार कार्ड, नकदी और अन्य सामान मिला। आधार कार्ड में दर्ज विवरण के आधार पर बैग के स्वामी की पहचान किरणमय हाजरा, निवासी बोलपुर, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई।

पुलिस ने आधार कार्ड में उपलब्ध संपर्क विवरण के माध्यम से यात्री से संपर्क कर बैग बरामद होने की सूचना दी। यात्री ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में लिनचोली के आसपास हैं और केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद वापस लौटकर अपना बैग प्राप्त करेंगे।
गुरुवार को यात्री किरणमय हाजरा चौकी भीमबली पहुंचे। 

पुलिस ने उनके खोए बैग को करीब छह हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान सहित सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द कर दिया। अपना सामान सकुशल वापस पाकर यात्री ने भीमबली पुलिस का तहेदिल से आभार जताया। पुलिस की इस तत्परता और ईमानदार प्रयास की यात्री ने सराहना की।
🐘 दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में घुसा विशालकाय जंगली हाथी, मची अफरा-तफरी,

पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में जंगल से निकलकर आबादी के बीच पहुंचा हाथी, स्थानीय लोगों ने मोबाइल कैमरे में कैद किया वीडियो!!

पौड़ी गढ़वाल के कालागढ़ में बीते रोज उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जंगल से निकलकर एक विशालकाय जंगली हाथी दिनदहाड़े रिहायशी इलाके में पहुंच गया। हाथी को सड़क और घरों के आसपास घूमता देख स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि हाथी काफी देर तक आबादी क्षेत्र में घूमता रहा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सुरक्षित दूरी से हाथी का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो में हाथी सड़क और घरों के समीप घूमता हुआ नजर आ रहा है।

कुछ देर रिहायशी क्षेत्र में घूमने के बाद हाथी खेतों की ओर निकल गया। गनीमत रही कि हाथी ने किसी व्यक्ति या संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया।

हाथी का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिहायशी इलाके में दिन के समय हाथी के पहुंचने से स्थानीय लोगों में वन्यजीवों की आवाजाही को लेकर चिंता भी बढ़ गई है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ऐसे क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
केदारनाथ हाईवे के तिलवाड़ा में हटाया जा रहा अतिक्रमण,, लक्ष्मी नारायण मंदिर गेट के कलश को निकाला!!
1 लाख की नकदी से भरा बैग बरामद कर श्रद्धालु को लौटाया!!
पुलिस आरक्षी मनोज राणा की तत्परता से खोया सामान सुरक्षित मिला, श्रद्धालु ने जताया आभार!!

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु का करीब एक लाख रुपये की नकदी और जरूरी सामान से भरा बैग खो गया। पुलिस की तत्परता और आरक्षी मनोज राणा की कर्तव्यनिष्ठा से बैग सुरक्षित बरामद कर श्रद्धालु को सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को केदारनाथ यात्रा के दौरान स्थानीय तीर्थ पुरोहित ने पुलिस को सूचना दी कि उनके यजमान श्रद्धालु का बैग कहीं खो गया है। बैग में करीब एक लाख रुपये की नकदी के साथ मोबाइल फोन और अन्य जरूरी सामान रखा था। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मनोज राणा और अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्काल खोजबीन शुरू कर दी।
आरक्षी मनोज राणा ने संभावित स्थानों पर तलाश करते हुए अथक प्रयास किए और आखिरकार खोया हुआ बैग बरामद कर लिया। बैग में रखी नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान सुरक्षित मिलने के बाद उसे संबंधित श्रद्धालु के सुपुर्द कर दिया गया।

नकदी और जरूरी सामान से भरा बैग वापस मिलने पर श्रद्धालु और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई और आरक्षी मनोज राणा की ईमानदारी एवं संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार जताया।
पुलिसकर्मी का यह कार्य केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सहायता और सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, ऐसे कार्य आमजन और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
यूपी का विकलांग युवक 32 दिनों की पैदल यात्रा कर हरिद्वार से केदारनाथ धाम पहुंचा!! 

<nis:link nis:type=tag nis:id=kedarnathyatra2026 nis:value=kedarnathyatra2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=chardhamyatra nis:value=chardhamyatra nis:enabled=true nis:link/>
71 साल की उम्र में सड़क के लिए दशकभर की जंग,, आखिरकार ग्रामीणों तक पहुंची विकास की राह,,

सेवानिवृत्ति के बाद आराम नहीं, जनसेवा को बनाया मिशन,,

स्वीली सेम और डुंगरी की सड़क के लिए करीब 10 साल तक संघर्ष करते रहे डॉ. कृष्णानंद डिमरी, 

वृद्धजन दिवस पर जिलाधिकारी ने किया सम्मानित,,

रुद्रप्रयाग। उम्र 71 साल... लेकिन हौसला किसी युवा से कम नहीं। जहां सेवानिवृत्ति के बाद अधिकांश लोग आराम की जिंदगी चुनते हैं, वहीं डॉ. कृष्णानंद डिमरी ने जनसेवा को अपना मिशन बना लिया। भरदार क्षेत्र के स्वीली सेम और डुंगरी गांवों को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर करीब एक दशक तक संघर्ष किया और लगातार प्रयासों के बाद ग्रामीणों को दो सड़कों की सौगात मिली। उनकी इसी दृढ़ इच्छाशक्ति और सामाजिक सरोकारों को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सम्मान मिला।

जिला सभागार, कलेक्ट्रेट रुद्रप्रयाग में आयोजित सम्मान समारोह में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. कृष्णानंद डिमरी, अनुसूया प्रसाद मलासी समेत 10 वरिष्ठजनों को सम्मानित किया। समारोह में वरिष्ठ पीढ़ी के अनुभव और युवा पीढ़ी की प्रतिभा एक ही मंच पर दिखाई दी। वरिष्ठजनों ने अपने संघर्ष और जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं से समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया।

सेवानिवृत्ति के बाद शुरू हुआ संघर्ष
डॉ. डिमरी ने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी माना। स्वीली सेम और डुंगरी गांव लंबे समय से सड़क जैसी मूलभूत सुविधा की जरूरत से जूझ रहे थे। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर लगातार प्रयास किए और संबंधित स्तरों पर ग्रामीणों की आवाज उठाते रहे। करीब दस वर्ष तक जारी इस संघर्ष का परिणाम निकला और दोनों गांवों को सड़क की सुविधा मिली।

उनका कहना है कि जनसेवा के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बन सकती। यदि संकल्प मजबूत हो तो लगातार प्रयासों से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान संभव है।

कई मंचों पर मिल चुका सम्मान
सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए डॉ. कृष्णानंद डिमरी को विभिन्न मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। इनमें आइकोनिक पीस अवार्ड काउंसिल, नई दिल्ली की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि एवं अशोका अवार्ड, आगरा में गढ़वाल भ्रातृ सभा के कौथिग महोत्सव में विशिष्ट विभूति अवार्ड और रुद्र रत्न सम्मान शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर मिला सम्मान उनके लंबे सामाजिक संघर्ष की एक और पहचान बन गया। 71 साल की उम्र में भी जनहित के लिए सक्रिय डॉ. डिमरी की कहानी यह संदेश देती है कि बदलाव की शुरुआत उम्र से नहीं, संकल्प से होती है।
बड़ी खबर: केदारनाथ-गंगोत्री ट्रैक पर गए पांच ट्रैकर सुरक्षित, घुट्टू की ओर निकले,, दो दिन से नहीं हो पा रहा था संपर्क, हेलीकॉप्टर और पैदल दल ने चलाया सर्च अभियान,, संपर्क होने पर राहत,,

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ से गंगोत्री के लिए ट्रैकिंग पर निकले पांच ट्रैकरों के सुरक्षित होने की खबर से प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है। 25 सितंबर को केदारनाथ से गंगोत्री के लिए निकले प्रवेश चौहान समेत पांच ट्रैकरों से संपर्क नहीं हो पाने पर परिजनों ने पुलिस और प्रशासन को सूचना दी थी। इसके बाद बासुकीताल से मासर ताल और आसपास के उच्च हिमालयी क्षेत्र में खोज अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, यशवंत सिंह चौहान ने अपने भाई प्रवेश चौहान तथा उनके चार साथियों अमित फर्सवाण, नवीन रावत, विवेक और संदीप से संपर्क नहीं होने की सूचना चौकी प्रभारी केदारनाथ को दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए 29 सितंबर को यूकाडा के सहयोग से हेलीकॉप्टर के माध्यम से बासुकीताल ट्रैक क्षेत्र से मासर ताल तक सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उच्च हिमालयी क्षेत्र में अत्यधिक कम दृश्यता के कारण अभियान स्थगित करना पड़ा।

मौसम अनुकूल होने पर बुधवार को पुनः हेलीकॉप्टर से केदारनाथ-बासुकीताल से ऑडिन कॉल ट्रैक की दिशा में खोज अभियान शुरू किया गया। वहीं, सुबह पांच बजे एसडीआरएफ के चार, वन विभाग के दो और पुलिस के दो जवानों समेत आठ सदस्यीय दल पैदल सर्च के लिए रवाना हुआ।

इसी बीच यशवंत सिंह चौहान ने प्रशासन को बताया कि उनका भाई प्रवेश चौहान से संपर्क हो गया है और सभी पांचों ट्रैकर सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि ट्रैकर गंगी-घुट्टू की ओर से जनपद टिहरी गढ़वाल की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार द्वारा भी ट्रैकरों से लगातार संपर्क का प्रयास किया जा रहा था। दोपहर 1:57 बजे अमित फर्सवाण से फोन पर संपर्क हुआ। उन्होंने सभी पांचों ट्रैकरों के सुरक्षित होने तथा घुट्टू की ओर निकल जाने की पुष्टि की। 

ट्रैकरों के सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद केदारनाथ-बासुकीताल क्षेत्र में चलाए जा रहे आठ सदस्यीय पैदल खोज एवं बचाव दल को वापस बुला लिया गया।
मास कम्युनिकेशन विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र टोनी ने लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप!!

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग के तृतीय वर्ष के छात्र टोनी ने विभागीय स्तर पर मानसिक उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाया है। बिहार निवासी छात्र ने वीडियो जारी कर अपनी परेशानी बताते हुए बिहार और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से मदद की गुहार लगाई है।

वीडियो में छात्र ने बताया कि उसने विभाग में बाथरूम की साफ-सफाई न होने, फैकल्टी की कमी समेत अन्य समस्याओं को लेकर शिकायत की थी। छात्र के अनुसार, शिकायत के बाद विभागाध्यक्ष की ओर से बैठक बुलाई गई। आरोप है कि बैठक में उसे कहा गया कि वह जिंदगी में कुछ नहीं कर पाएगा और उसे काफी कुछ सुनाया गया। छात्र ने इसे मानसिक उत्पीड़न बताते हुए अपनी बात वीडियो के माध्यम से सोशल मीडिया पर साझा की।

छात्र का कहना है कि विभाग में व्याप्त समस्याओं को लेकर आवाज उठाने के बाद उसे इस तरह की स्थिति का सामना करना पड़ा। वीडियो के माध्यम से उसने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मामले में मदद की अपील की है।
Live: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर जाम ही जाम!! तीर्थ यात्री परेशान!! मौके पर मौजूद नहीं पुलिस, पीआरडी का कोई जवान!!

<nis:link nis:type=tag nis:id=चारधामयात्रा2026 nis:value=चारधामयात्रा2026 nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=केदारनाथयात्रा2026 nis:value=केदारनाथयात्रा2026 nis:enabled=true nis:link/>
कल 1 अक्टूबर 2026 के लिए केदारनाथ धाम यात्रा अपडेट!!

केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि, आज सायंकाल केदारनाथ धाम सहित यात्रा मार्ग पर बारिश हुई है।

कल प्रातः लगभग 6 बजे निर्धारित समय पर गौरीकुण्ड से पैदल यात्रा प्रारम्भ होगी।

श्रद्धालुगण सोनप्रयाग से शटल सेवा के माध्यम से गौरीकुण्ड पहुंचेंगे। इसके बाद अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार पैदल, घोड़ा-खच्चर अथवा डंडी-कंडी (पालकी-पिट्ठू) से यात्रा कर सकते हैं।

🚁 हैलीकॉप्टर सेवाएं भी सुचारु रूप से संचालित हैं।

⚠️ चीरवासा के समीप विशेष सावधानी बरतें - पैदल मार्ग के इस संवेदनशील क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन की टीमें मौजूद रहेंगी। श्रद्धालुगण टीमों के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में ही सुरक्षित रूप से मार्ग पार करें।

🛠️ प्रातःकाल में जाने वाले यात्रियों के समूहों के निकलने के बाद चीरवासा क्षेत्र में लगभग 1–2 घंटे तक पैदल मार्ग की सफाई का कार्य किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालु पुलिस-प्रशासन की टीमों के निर्देशों का पालन करें व रोके जाने पर आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

🙏 सुरक्षित यात्रा करें और पुलिस-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
केदारनाथ राजमार्ग पर यात्री परेशान,, लग रहा घंटों का जाम!! पुलिस प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल!!
पीएचसी ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को मातृशक्ति का समर्थन!! आंदोलन के 17वें दिन मंगोली और गांधी नगर की महिलाओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर बुलंद की आवाज!!

रूद्रप्रयाग जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊखीमठ के उच्चीकरण की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के समर्थन में मंगोली और गांधी नगर ऊखीमठ की मातृशक्ति धरना स्थल पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों के साथ खड़े होकर मांग को अपना समर्थन दिया।

महिलाओं ने कहा कि ऊखीमठ क्षेत्र की बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण की मांग केवल आंदोलनकारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र की जनभावनाओं से जुड़ा विषय है।

धरना स्थल पर पहुंची मातृशक्ति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होना बेहद जरूरी है। आपात स्थिति में समय पर उपचार नहीं मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पीएचसी ऊखीमठ का उच्चीकरण किया जाना चाहिए।

आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मातृशक्ति के धरना स्थल पर पहुंचने से आंदोलन को नया समर्थन मिला है।

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि यह संघर्ष किसी व्यक्तिगत हित के लिए नहीं, बल्कि ऊखीमठ क्षेत्र की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और आने वाली पीढ़ियों के हित में है। उन्होंने सरकार से मामले में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की।
बाबा केदार शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण की मांग!! केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा पत्र!!
Live: केदारनाथ यात्रा पड़ाव सोनप्रयाग,, बारिश में बरसाती का सहारा!!
Live: केदारनाथ यात्रा पड़ाव सीतापुर!! यात्रा मार्ग पर जाम ही जाम,, भक्तों की भारी भीड़,
श्री केदारनाथ धाम से आज बुधवार के दिव्य मंगलमय दर्शन कीजिए, हर हर महादेव, जय श्री केदार 🌹👏♥️
जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने छोड़ी भाजपा, उत्तराखंड की सियासत में हलचल!! 2022 में चकराता से भाजपा के टिकट पर लड़ा था विधानसभा चुनाव, 27,417 वोट हासिल कर रहे थे दूसरे स्थान पर!!

उत्तराखंड की राजनीति से मंगलवार को बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उनके भाजपा छोड़ने की खबर के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

रामशरण नौटियाल लंबे समय से जौनसार-बावर क्षेत्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने उन्हें चकराता विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया था। चुनाव में उन्हें 27,417 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने 36,853 मत हासिल कर जीत दर्ज की थी।
रिपोर्टों के मुताबिक, रामशरण नौटियाल वर्ष 2023 से स्थानीय पार्टी नेताओं के रवैये को लेकर नाराज चल रहे थे। उन्होंने उस दौरान प्रेसवार्ता कर अपनी ही पार्टी के नेताओं को लेकर कई आरोप भी लगाए थे। अब भाजपा से इस्तीफे के बाद एक बार फिर उनके राजनीतिक रुख को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हालांकि, उनके इस्तीफे के बाद आगे की राजनीतिक भूमिका क्या होगी और क्या वह किसी अन्य राजनीतिक दल का रुख करेंगे, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। इस्तीफे के कारणों को लेकर भी विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

रामशरण नौटियाल के भाजपा छोड़ने की खबर ऐसे समय सामने आई है, जब उत्तराखंड की राजनीति में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। ऐसे में उनके अगले कदम पर जौनसार-बावर से लेकर प्रदेश की सियासत तक नजर बनी हुई है।
ऊखीमठ स्वास्थ्य केंद्र उच्चीकरण की मांग को लेकर केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा पत्र!!
बड़ी खबर: चीरबासा भूस्खलन क्षेत्र में एसडीआरएफ ने संभाला मोर्चा, 9 हजार यात्रियों को कराया सुरक्षित पार!!

विषम परिस्थितियों के बीच जवानों ने संभाली यात्रियों की आवाजाही, सोनप्रयाग से पहुंची टीम ने दिनभर निभाई जिम्मेदारी!!

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा भूस्खलन क्षेत्र हेलीपैड के समीप स्थित भूस्खलन क्षेत्र में मंगलवार को एसडीआरएफ के जवानों ने मोर्चा संभालकर करीब नौ हजार यात्रियों को सुरक्षित रूप से प्रभावित क्षेत्र पार कराया। मार्ग की संवेदनशील स्थिति को देखते हुए जवानों ने यात्रियों की आवाजाही को नियंत्रित करते हुए उन्हें सावधानीपूर्वक आर-पार कराया।

सोनप्रयाग स्थित एसडीआरएफ दल के उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में जवानों ने चीरबासा भूस्खलन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इस दौरान यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित तरीके से संवेदनशील हिस्से से निकाला गया। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और मार्ग पर बने जोखिम के बावजूद जवान पूरे समय मुस्तैद रहे।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीड़बासा क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील बना हुआ है। मौसम खराब होने और पहाड़ी से मलबा तथा पत्थर गिरने की आशंका के बीच यहां यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही बड़ी चुनौती रहती है। ऐसे में एसडीआरएफ के जवान लगातार मौके पर तैनात रहकर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी चीरबासा भूस्खलन क्षेत्र में मार्ग प्रभावित होने के दौरान एसडीआरएफ ने राहत एवं बचाव कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मंगलवार को भी दल ने तत्परता दिखाते हुए करीब नौ हजार यात्रियों को सुरक्षित पार कराया। जवानों की सतर्कता से संवेदनशील क्षेत्र में यात्रियों की आवाजाही सुचारु बनाए रखने में मदद मिली।