जूट उत्पाद निर्माण और सिलाई का हुनर सीख आत्मनिर्भरता की राह पर रुद्रप्रयाग की महिलाएं!
एसबीआई आरसेटी में 22 महिलाएं ले रहीं प्रशिक्षण, हुनर को स्वरोजगार में बदलने का मिलेगा सुनहरा अवसर।
रुद्रप्रयाग। महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भरता की राह दिखाने के उद्देश्य से जनपद में कौशल विकास के प्रयास लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (एसबीआई आरसेटी), रुद्रप्रयाग में 22 महिलाओं को जूट उत्पाद निर्माण एवं सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को जूट से आकर्षक, सजावटी एवं दैनिक उपयोग की वस्तुएं तैयार करने का व्यावहारिक हुनर सिखाया जा रहा है। वहीं सिलाई प्रशिक्षण के तहत सलवार-सूट, प्लाजो पैंट सहित विभिन्न परिधानों की कटिंग, सिलाई और डिजाइनिंग की बारीकियां बताई जा रही हैं।
प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाएं पूरे उत्साह और लगन के साथ नए कौशल सीख रही हैं। इस पहल से महिलाएं अपने हुनर को स्वरोजगार का माध्यम बना सकेंगी और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।
हुनर से रोजगार, रोजगार से आत्मनिर्भरता—रुद्रप्रयाग की महिलाएं बदल रही हैं अपनी तकदीर!
#Rudraprayag #महिला_सशक्तिकरण #स्वरोजगार #आत्मनिर्भर_महिला #SBI_RSETI #कौशल_विकास #Uttarakhand