सतना के खेरमाई रोड स्थित जया रैकजीन ट्रेडर्स’ में लगी भीषण आग; भारी प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में राहत और बचाव कार्य जारी
सतना जिले के व्यस्त इलाके खेरमाई रोड पर स्थित एक व्यावसायिक इमारत में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब जया रैकजीन में की दुकान में अचानक भयानक आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी विकराल थीं कि आसमान में धुएं का काला गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था और इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्रशासनिक अमला हरकत में आया। मौके पर एसडीएम, सीएसपी, निगम कमिश्नर, तहसीलदार और टीआई कोतवाली सहित पूरा प्रशासनिक बल मुस्तैद नजर आया। स्थिति की नजाकत को भांपते हुए स्थानीय विधायक और महापौर भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे हालात का जायजा लिया। #SatnaNews #UcheharaNews #SatnaFire #JayaRexineTraders #KhermaiRoad