नावानगर: वासुदेवा में बांसवाड़ी के समीप युवक का शव मिला, धारदार हथियार से चेहरे पर वार, एक पैर भी गायब
वासुदेवा थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बाहर बांसवाड़ी के समीप सोमवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। मृतक की पहचान गांव के ही राजेश कुमार कुशवाहा उर्फ सुखारी महतो के रूप मे हुई है।