सोनवर्षा थानाक्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से हुए दुष्कर्म की घटना अब विधानसभा तक पहुंच गई है। मोरवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रणविजय साहू ने इस सामूहिक दुष्कर्म के बाद गिरफ्तार अपराधियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर कारवाई मांग बुधवार की दोपहर 1 बजे की है। यह वीडियो गुरुवार को खूब सुर्ख़ियों में है।