नावानगर: पांच साल सेवा के बाद रेंका गांव की आंगनबाड़ी सहायिका को कार्यमुक्त करने का आदेश, डीपीओ-सीडीपीओ से मुलाकात
नावानगर प्रखंड के रेंका गांव में एक आंगनबाड़ी सहायिका को कार्यमुक्त करने के जारी फरमान से आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय सहायिका कुमारी किरण ने बुधवार की सुबह 10 बजे बताया कि स्कूल में हुई आमसभा में सहायिका पद के लिए दो फॉर्म आए थे। पहले अभ्यर्थी के रूप में कोई पुरुष व दुसरे अभ्यर्थी के रूप में कुमारी किरण ने आवेदन दिया था।