नावानगर: सिकरौल में ओवरलोड ट्रैक्टर का स्टंट भारी पड़ा, बाइक सवार दंपति घायल, पुलिस चालक की पहचान में जुटी
सिकरौल में ओवरलोडिंग ट्रैक्टर द्वारा अगला चक्का उठाकर स्टंट करना एक बाइक सवार दंपति के लिए भारी पड़ गया। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे हुई इस घटना का वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान बुधवार को चर्चा का विषय बने रहे। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक ने सड़क पर तेज रफ्तार में अगला पहिया उठाकर स्टंट किया।