नावानगर: नवानगर प्लांट होगा बंद, मजदूरों का कहना- फिर सुननी पड़ेंगी महाराष्ट्र-गुजरात में गालियाँ
नावानगर में एक बार फिर प्लांट बंद होने का खतरा मंडराने लगा है। कयास लगाए जा रहें हैं कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण प्लांट बंद हो जाएगा। यह वीडियो शनिवार की दोपहर 3 बजे का है। रविवार को भी मजदूर अपनी व्यथा सुनाते नजर आए। प्लांट के कर्मियों ने बताया कि हमारे इथेनॉल का प्रोडक्शन फूल हो गया है लेकिन सरकार उत्पादन को खरीद ही नहीं रही है।