नावानगर: नावानगर एथेनॉल प्लांट बंद होने के कगार पर, भाजपा नेता सह सीएमडी ने कहा- सरकार मांगें सुनने को तैयार नहीं
नावानगर का इथेनॉल प्लांट बंद होने के कगार पर है। प्लांट के सीएमडी सह भाजपा नेता अजय कुमार सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से मंगलवार की रात्रि 11 बजे एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने हमारे इथेनॉल आवंटन में 50 फीसदी की कटौती कर दी है जिससे प्लांट बंद होने के कगार पर है और करीब 700 मजदूरों की रोजी रोटी पर आफत पड़ गया है।