नावानगर: 700 मजदूरों की बेरोजगारी के बाद नावानगर एथेनॉल प्लांट को फिर से शुरू करने के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र
नावानगर का एथेनॉल प्लांट बंद हो गया है। प्लांट की बंदी के बाद 700 मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण यह प्लांट बंद हो गया है। अब बक्सर सांसद सुधाकर सिंह ने शुक्रवार की रात्रि 9 बजे प्रधानमंत्री को एक पत्र भेजकर 4 मुख्य बिंदुओं पर संशोधन कर पुनः इस प्लांट को शुरू करने की मांग की है।