जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं 87 शिकायतें, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। कुल 87 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा।
जनसुनवाई के दौरान कुछ शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर ही समाधान कराया। वहीं, शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार समेत संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 16, 2026