Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

News in Bilgram

पचकोहरा में धार्मिक प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस ने प्रतिमा मंदिर में सुरक्षित रखवाई, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में शुक्रवार को एक धार्मिक प्रतिमा के खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया।

प्रतिमा खंडित होने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह घटना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर खंडित प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया है कि शाम तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद या प्रदर्शन न हो।

घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्रतिमा खंडित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि केवल नई प्रतिमा स्थापित कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

पचकोहरा में धार्मिक प्रतिमा खंडित होने से तनाव, पुलिस ने प्रतिमा मंदिर में सुरक्षित रखवाई, दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा में शुक्रवार को एक धार्मिक प्रतिमा के खंडित होने की घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति को नियंत्रण में लिया। प्रतिमा खंडित होने की घटना से ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी नाराजगी है। उनका कहना है कि यह घटना हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर खंडित प्रतिमा को मंदिर परिसर में ही सुरक्षित रखवा दिया है। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया गया है कि शाम तक नई प्रतिमा स्थापित करा दी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे और किसी प्रकार का विवाद या प्रदर्शन न हो। घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा प्रतिमा खंडित होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा आक्रोश जताते हुए प्रतिमा खंडित करने वालों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि केवल नई प्रतिमा स्थापित कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि घटना के जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जानी चाहिए।

Bilgram, Hardoi | Jul 31, 2026

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार

हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं।

मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लापरवाही, 11:30 बजे तक कर्मचारी नहीं पहुंचे, मरीजों की लगी लंबी कतार हरदोई। पंडित राम दयाल त्रिवेदी संयुक्त जिला चिकित्सालय हरदोई में शुक्रवार को अव्यवस्था का नजारा देखने को मिला। अस्पताल के नंबर-2 पर्चा काउंटर पर सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ लगी रही, लेकिन आरोप है कि करीब 11:30 बजे तक पर्चा बनाने वाले कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। इससे मरीजों और उनके परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी छोटे-छोटे बच्चों को इलाज के लिए लेकर आए माता-पिता को उठानी पड़ी। पर्चा न बनने के कारण मरीज इधर-उधर भटकते रहे और काउंटर के सामने लंबी कतार लगी रही। मौके पर मौजूद लोगों ने खाली पड़ी कुर्सियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसमें काउंटर पर कर्मचारी अनुपस्थित दिखाई दे रहे हैं और मरीज इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मरीजों और तीमारदारों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारी समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, जिससे आम जनता को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है।

Bilgram, Hardoi | Jul 31, 2026

मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष विभाग की समीक्षा की, औषधि वाटिका बनाने के दिए निर्देश

हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए।

बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए नियमित अनुश्रवण और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को औषधि वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य विकास अधिकारी ने आयुष विभाग की समीक्षा की, औषधि वाटिका बनाने के दिए निर्देश हरदोई। मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में आयुष विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी आयुष चिकित्सालयों में नियमित चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने, आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचना चाहिए। बैठक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कार्यप्रणाली, योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों, औषधीय पौधों के संवर्धन तथा आयुष सेवाओं के प्रचार-प्रसार की भी समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने लंबित कार्यों का शीघ्र निस्तारण करते हुए नियमित अनुश्रवण और निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत की। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को औषधि वाटिका विकसित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी आशा रावत सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं आयुष विभाग के चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 28, 2026

हरदोई पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई

हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

हरदोई पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने की जनसुनवाई हरदोई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक प्रकरण का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का निस्तारण निष्पक्षता, पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए, ताकि फरियादियों को शीघ्र न्याय मिल सके। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

Bilgram, Hardoi | Jul 28, 2026

देशी शराब ठेके के सामने युवक ने अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल

हरदोई। जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के सामने एक युवक द्वारा अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के पुरवावाँ स्थित देशी शराब ठेके के सामने की है। वायरल वीडियो में युवक अधेड़ के साथ मारपीट करता दिखाई देता है। हालांकि मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।

वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो पुलिस जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई कर सकती है।

देशी शराब ठेके के सामने युवक ने अधेड़ को लात-घूंसों से पीटा, वीडियो वायरल हरदोई। जनपद के मल्लावां थाना क्षेत्र में देशी शराब के ठेके के सामने एक युवक द्वारा अधेड़ व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक सड़क पर ही अधेड़ को लात-घूंसों से मारता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना मल्लावां थाना क्षेत्र के पुरवावाँ स्थित देशी शराब ठेके के सामने की है। वायरल वीडियो में युवक अधेड़ के साथ मारपीट करता दिखाई देता है। हालांकि मारपीट का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो पुलिस जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई कर सकती है।

Bilgram, Hardoi | Jul 27, 2026

सनाथीनाथ बाबा मंदिर मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान

हरदोई। मल्लावां स्थित प्राचीन सनाथीनाथ बाबा मंदिर (सुनासीर नाथ मंदिर) पर सावन माह में लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मेला स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

मेला परिसर में साफ-सफाई कराई जा रही है तथा समतलीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी डलवाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।

वहीं, मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी धीरे-धीरे मेला स्थल पर पहुंचने लगे हैं। दुकानों की सजावट और स्थान आवंटन का कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे मेले का माहौल बनने लगा है।

हर वर्ष सावन माह में सनाथीनाथ बाबा मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

सनाथीनाथ बाबा मंदिर मेले की तैयारियां तेज, प्रशासन ने संभाली व्यवस्थाओं की कमान हरदोई। मल्लावां स्थित प्राचीन सनाथीनाथ बाबा मंदिर (सुनासीर नाथ मंदिर) पर सावन माह में लगने वाले पारंपरिक मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मेला स्थल पर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मेला परिसर में साफ-सफाई कराई जा रही है तथा समतलीकरण के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी डलवाई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। वहीं, मेले में दुकानें लगाने वाले दुकानदार भी धीरे-धीरे मेला स्थल पर पहुंचने लगे हैं। दुकानों की सजावट और स्थान आवंटन का कार्य भी शुरू हो गया है, जिससे मेले का माहौल बनने लगा है। हर वर्ष सावन माह में सनाथीनाथ बाबा मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन सुरक्षा, यातायात, पेयजल, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

Bilgram, Hardoi | Jul 27, 2026

समाधान दिवस में लेखपाल की अभद्र भाषा बनी चर्चा का विषय

हरदोई। पिहानी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक फरियादी के साथ कथित तौर पर लेखपाल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। घटना समाधान दिवस में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।

बताया जा रहा है कि पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचा था। आरोप है कि सुनवाई के दौरान संबंधित लेखपाल ने फरियादी से अभद्र व्यवहार किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

घटना के समय नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा और पिहानी कोतवाल भी मौके पर मौजूद थे। फरियादी ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टि और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

समाधान दिवस में लेखपाल की अभद्र भाषा बनी चर्चा का विषय हरदोई। पिहानी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब अपनी समस्या लेकर पहुंचे एक फरियादी के साथ कथित तौर पर लेखपाल द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। घटना समाधान दिवस में मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। बताया जा रहा है कि पीड़ित न्याय की उम्मीद लेकर अपनी शिकायत लेकर समाधान दिवस में पहुंचा था। आरोप है कि सुनवाई के दौरान संबंधित लेखपाल ने फरियादी से अभद्र व्यवहार किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। घटना के समय नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा और पिहानी कोतवाल भी मौके पर मौजूद थे। फरियादी ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, इस मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की पुष्टि और संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

Bilgram, Hardoi | Jul 25, 2026

छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का मौन विजय जुलूस

हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छात्र आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में मौन विजय जुलूस निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में निकाला गया यह मौन विजय जुलूस गांधी तिकुनिया पार्क से शुरू होकर महाराजा बिजली पासी चौराहे तक पहुंचा। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप किया गया।

जुलूस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उनके अनुसार छात्रों के निरंतर आंदोलन और जनदबाव के बाद केंद्र सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा, जिसे उन्होंने छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत बताया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद महाराजा बिजली पासी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाई तथा गांधीवादी विचारधारा, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बाद में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं का मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उनके संघर्ष और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष अजीत विशाल, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामबहोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

छात्र आंदोलन की जीत पर कांग्रेस का मौन विजय जुलूस हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को छात्र आंदोलन की जीत के उपलक्ष्य में मौन विजय जुलूस निकाला गया। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्र शक्ति और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत बताया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम पांडे एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में निकाला गया यह मौन विजय जुलूस गांधी तिकुनिया पार्क से शुरू होकर महाराजा बिजली पासी चौराहे तक पहुंचा। पूरे कार्यक्रम का आयोजन शांतिपूर्ण एवं गांधीवादी विचारधारा के अनुरूप किया गया। जुलूस के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देशभर के छात्रों ने अपने अधिकारों के लिए लंबे समय तक संघर्ष किया और अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया। उनके अनुसार छात्रों के निरंतर आंदोलन और जनदबाव के बाद केंद्र सरकार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना पड़ा, जिसे उन्होंने छात्र शक्ति की ऐतिहासिक जीत बताया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्रों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद महाराजा बिजली पासी चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने रामधुन गाई तथा गांधीवादी विचारधारा, अहिंसा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया। बाद में जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन में शामिल छात्र-छात्राओं का मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया। कांग्रेस नेताओं ने उनके संघर्ष और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहन सिंह, अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष विनीत वर्मा, ओबीसी विभाग जिला अध्यक्ष अजीत विशाल, विधि प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामबहोर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Bilgram, Hardoi | Jul 25, 2026

जल सारथी ऐप से अब ग्रामीण जलापूर्ति की जानकारी होगी एक क्लिक पर उपलब्ध

हरदोई। अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) मनीष गंगवार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी अब "जल सारथी" ऐप के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस ऐप के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति से संबंधित रियल टाइम जानकारी उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगी।

उन्होंने बताया कि जल सारथी ऐप के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ता अपने गांव की पेयजल योजना की स्थिति, जलापूर्ति से जुड़ी विभिन्न सेवाओं तथा आवश्यक सूचनाओं को एक क्लिक पर प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्रामीणों को जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों के समाधान में भी सुविधा मिलेगी।

अधिशासी अभियंता ने बताया कि "जल सारथी" ऐप एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर तथा आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने ग्रामीण उपभोक्ताओं से ऐप डाउनलोड कर इसकी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

जल सारथी ऐप से अब ग्रामीण जलापूर्ति की जानकारी होगी एक क्लिक पर उपलब्ध हरदोई। अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) मनीष गंगवार ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित ग्रामीण पेयजल योजनाओं की जानकारी अब "जल सारथी" ऐप के माध्यम से आसानी से प्राप्त की जा सकती है। इस ऐप के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल आपूर्ति से संबंधित रियल टाइम जानकारी उपभोक्ताओं को उपलब्ध होगी। उन्होंने बताया कि जल सारथी ऐप के माध्यम से ग्रामीण उपभोक्ता अपने गांव की पेयजल योजना की स्थिति, जलापूर्ति से जुड़ी विभिन्न सेवाओं तथा आवश्यक सूचनाओं को एक क्लिक पर प्राप्त कर सकते हैं। इससे ग्रामीणों को जलापूर्ति व्यवस्था की निगरानी और शिकायतों के समाधान में भी सुविधा मिलेगी। अधिशासी अभियंता ने बताया कि "जल सारथी" ऐप एंड्रॉयड उपयोगकर्ताओं के लिए गूगल प्ले स्टोर तथा आईफोन उपयोगकर्ताओं के लिए ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। उन्होंने ग्रामीण उपभोक्ताओं से ऐप डाउनलोड कर इसकी सुविधाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Bilgram, Hardoi | Jul 25, 2026