लकड़ी लदे ट्रैक्टर से भिड़ी तेज रफ्तार कार, कई लोग घायल
पिहानी। पिहानी-हरदोई मार्ग पर करीमनगर के पास तेज रफ्तार कार और लकड़ी लदे ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
बताया जा रहा है कि दुर्घटना में कार सवार कई लोग घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही पिहानी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
#हरदोई #पिहानी #करीमनगर #सड़कहादसा #रोडएक्सीडेंट #हरदोईन्यूज़ #UPPolice
Bilgram, Hardoi | Sep 16, 2026