जिलाधिकारी की जनसुनवाई में पहुंची 83 शिकायतें, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं और शिकायतों को सुना। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं।
जनसुनवाई में कुल 83 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने को कहा।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कुछ शिकायतों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट मयंक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Bilgram, Hardoi | Sep 15, 2026