उदयपुर में लोकतंत्र का उत्सव: 3 निकायों में 84% से ज्यादा मतदान, फतहनगर-सनवाड़ में 88.91% वोटिंग
उदयपुर। नगरीय निकाय चुनाव-2026 के प्रथम चरण में बुधवार को वल्लभनगर, भीण्डर और फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के 70 वार्डों में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। शाम 6 बजे तक तीनों निकायों में औसतन 84 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। फतहनगर-सनवाड़ में सबसे ज्यादा 88.91 प्रतिशत, वल्लभनगर में 82.74 प्रतिशत और भीण्डर में 81.92 प्रतिशत मतदान हुआ। नवगठित वल्लभनगर नगरपालिका में पहली बार मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं की मदद स्वयंसेवकों ने की। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
#Udaipur #NagarNikayElection2026 #UdaipurNews #Election2026 #Voting MunicipalElection