खजरी मोहल्ला में हथियार दिखाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, घटना का वीडियो हुआ वायरल
दमोह। शहर के सिविल वार्ड नंबर 10 स्थित खजरी मोहल्ले में दबंगों द्वारा गाली-गलौज, मारपीट और हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता सुषमा अहिरवार ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत देकर पप्पू लाला, गुड्डू, सौरभ ठाकुर और बाबू सिंधी सहित अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
शिकायत में बताया कि बीते 9 नवंबर को पीड़िता के घर आए मेहमानों के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। इस दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे शुभम पर भी हथियार से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। जो आज बुधवार सुबह करीब 7 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, मामले में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई और जांच की स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। जहां वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
Damoh, Damoh | Nov 18, 2026