Public App Logo
Profile Picture

Narendra Ahirwar

@tahalkavoice288
2097Followers
1Following
जिला जेल यातायात थाना के सामने यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, 50 चालान काटकर बसूला 15 हजार का समन शुल्क

दमोह। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने गुरुवार को यातायात थाने के सामने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट और आवश्यक दस्तावेजों के वाहन चलाने वालों के साथ काली फिल्म लगे वाहनों की भी जांच की गई। पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के करीब 50 चालान बनाए और करीब 15 हजार रुपए की राशि वसूल की।

यातायात थाना प्रभारी दलवीर सिंह मार्को ने गुरुवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि PTRI के निर्देश पर 28 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक विशेष यातायात सड़क सुरक्षा एवं वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शहर में वाहनों की जांच कर चालानी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की।
नवरात्रि-दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, बड़ी देवी मंदिर और महाकाली चौराहे पर 24 घंटे पुलिस तैनाती

गरबा आयोजन में सीसीटीवी से अनिवार्य सतत निगरानी के निर्देश 

दमोह। नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर आज गुरुवार दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर प्रताप नारायण यादव और पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने शांति समिति के सदस्यों से चर्चा कर पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में मां बड़ी देवी मंदिर और महाकाली चौराहा सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष चर्चा हुई। समिति के सदस्यों के अनुसार इन स्थानों पर पर्व के दौरान 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे।

बैठक में नवरात्रि के दौरान होने वाले कन्या भोज और भंडारों में खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। आयोजकों को खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए। वही दुर्गा पंडालों दशहरा भ्रमण मार्ग पर बेहतर साफ सफ़ाई पेयजल, विद्युत सहित अन्य व्यापक इंतजाम के नगर पालिका प्रशासन को निर्देश दिए। 

इसके अलावा गरबा महोत्सव और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में सीसीटीवी कैमरे लगाना अनिवार्य किए जाने पर भी चर्चा हुई, ताकि आयोजनों की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
आनू के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत; ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

एसडीएम मौके पर पहुंचे, कार्रवाई और मुआवजे के आश्वासन के बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

दमोह। दमोह-हिंडोरिया मार्ग पर आनू के पास चौपरा तिगड्डा में बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अजय उर्फ तुलसी पिता खूबचंद पटेल, निवासी चौपरा, की मौके पर मौत हो गई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर हिंडोरिया थाना प्रभारी धर्मेंद्र गुर्जर और बांदकपुर चौकी प्रभारी बीएस हजारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी, ट्रैक्टर जब्त करने और बुलडोजर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

बुधवार रात करीब 8 बजे एसडीएम सौरभ गंधर्भ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त किया।पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना की गई हैं। मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच जारी है।
छतरपुर में आयोजित डोज़ बॉल प्रतियोगिता में कमेंट करने पर हुए विवाद में दमोह के बच्चों से मारपीट, वीडियो आया सामने वायरल

दमोह। डोज बॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने छतरपुर गए दमोह के स्कूली बच्चों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो आज बुधवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि छतरपुर में संभाग स्तरीय डोज बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें दमोह सागर, छतरपुर के बच्चे भाग ले रहे थे। जिसमें कमेंट करने पर हुए विवाद के बाद दमोह के कुछ बच्चों के साथ मारपीट की गई, पास में मौजूद बच्चा ने यह घटना अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया

वही टीम की देखरेख कर रहे शिक्षक के मौके पर मौजूद नहीं होने की बात भी सामने आई है। इसके साथ दमोह के बच्चों को भोजन नहीं मिलने के भी आरोप लगाए गए। हालांकि विवाद की मुख्य वजह अभी सामने नहीं आई है। की आखिर कुछ और भी बात हुई है। या नहीं जहां टीम के बुधवार शाम दमोह लौटने के बाद बच्चों से जानकारी लेने पर ही घटना की पूरी स्थिति सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
निजामुद्दीन एक्सप्रेस में यात्री की मौत से मचा बडकल, जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित 

वीडियो कॉल पर परिजनों ने पवई निवासी के तौर पर की मृतक की शिनाख्त

दमोह। जबलपुर से दिल्ली जा रही निजामुद्दीन एक्सप्रेस की जनरल बोगी में मंगलवार शाम 22 वर्षीय युवक बेहोशी की हालत में मिला। ट्रेन के दमोह रेलवे स्टेशन पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान सुखविंदर पिता कमलेश चौधरी (22), निवासी थाना पवई, जिला पन्ना के रूप में हुई है। ट्रेन में सवार आईटीबीपी जवान अनिल सिंह ने बताया कि युवक कटनी स्टेशन के बाद ऊपर वाली बर्थ पर आकर लेटा था। कुछ देर बाद उसकी गर्दन नीचे लटक गई। यात्रियों ने उसे हिलाकर देखा तो वह अचेत था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने मोबाइल पर आए परिजनों से वीडियो कॉल के जरिए युवक की पहचान कराई। बहरहाल मंगलवार रात शव को जिला अस्पताल के शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। जहां बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
बॉस की एंट्री फिलहाल ट्रेडिंग में है, में तो कुछ और ही समझ रहा था
🙄😬😁😄
<nis:link nis:type=tag nis:id=हिंडोरिया nis:value=हिंडोरिया nis:enabled=true nis:link/>
कसाई मंडी गौ वंश हत्या मामला: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए चौकी प्रभारी राकेश पाठक को बजरिया चौकी से हटाने के निर्देश

ए एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी पूर्व में ही हटाए जा चुके है प्रभारी, जल्द ही नवीन स्टाफ की कि जाएगी तैनाती, 2 आरोपियों को किया राउंड अप, 2 की तलाश
कसाई मंडी में हुई गौ हत्या के बाद हिंदू समाज का आक्रोश प्रदर्शन, मोंटी रायकवार ने दी अपराधियों को चेतावनी

बाज आ जाएंगे नहीं तो सड़कों पर उतरेगा हिंदू समाज, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कसाई मंडी गौ वंश हत्या मामला: लापरवाही बरतने पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दिए चौकी प्रभारी को निलंबित करने के निर्देश, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी को दिए क्षेत्र में संचालित अवैध रूप से मास विक्रेताओं की दुकानों की जांच कर हटाने के निर्देश
कसाई मंडी गौ वंश हत्या मामला: लगातार मिल रही शिकायतों के बाद कलेक्टर ने दिए चौकी प्रभारी राकेश पाठक को बजरिया चौकी से हटाने के निर्देश

ए एसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने दी जानकारी पूर्व में ही हटाए जा चुके है प्रभारी, जल्द ही नवीन स्टाफ की कि जाएगी तैनाती, 2 आरोपियों को किया राउंड अप, 2 की तलाश
कसाई मंडी में हुई गौ हत्या के विरोध में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

सुरक्षा की दृष्टि से भारी पुलिस बल मौजूद रहा...

दमोह। नूरी नगर क्षेत्र में गर्भवती गाय की हत्या के विरोध में आज मंगलवार दोपहर 12 बजे हिंदूवादी संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आंबेडकर चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता पहले मानस भवन में एकत्रित हुए। इसके बाद डॉ  भीमराव आंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पैदल कीर्ति स्तंभ पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन का वाचन कर एसडीएम सौरव गंधर्व को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में गौ हत्या के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के साथ भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की गई। संगठनों ने दमोह जिले की गोचर एवं शासकीय गौभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने और इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग रखी। साथ ही गौ हत्या मामले में अवैध अतिक्रमण प्रमाणित होने पर संबंधित आरोपियों के खिलाफ राजस्व कानून के तहत कार्रवाई की मांग की गई।

ज्ञापन में गौमांस की खरीद-बिक्री और आपूर्ति से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच, सड़कों पर गौवंश छोड़ने वाले पालकों पर कार्रवाई तथा आदतन अपराधियों के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई की मांग भी शामिल रही। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी और नियमित गश्त बढ़ाने की मांग की गई। एसडीएम ने मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन के दौरान सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
छुट्टी से लौटते ही एक्शन मोड में एसपी, संवेदनशील इलाकों में किया पैदल भ्रमण

गौकशी कांड के बाद पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, बजरिया चौकी का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा के निर्देश

दमोह। शनिवार को सामने आई गौकशी की घटना के बाद बने तनावपूर्ण माहौल के बीच एसपी आनंद कलादगी सोमवार देर शाम छुट्टी से दमोह लौटे। इसके बाद देर रात उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कोतवाली थाना से फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस टीम ने कसाई मंडी, नूरी नगर, गड़ी मोहल्ला, बढ़ापुरा सहित संवेदनशील और मुस्लिम बाहुल्य इलाकों का पैदल भ्रमण किया।

एसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ आरोपियों के घरों की जानकारी ली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद बजरिया चौकी पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरा यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए।

एसपी ने बताया कि मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका है, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। फरार तीन मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इधर, हिंदू संगठनों ने मंगलवार को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसे देखते हुए पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Damoh Police 
Collector Office Damoh 
Sagar Commissioner 
CM Madhya Pradesh
कसाई मंडी गौ वंश हत्या मामला: आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर कड़ी सुरक्षा के बीच भेजा जेल
कोतवाली पुलिस ने निकाला कसाई मंडी में गौ हत्या के 9 आरोपियों का जुलुश, माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश
गोमुख धाम में हिंसक वन्यजीवों का डेरा, हायना ने बच्चों के साथ बनाया ठिकाना; तेंदुए की भी मौजूदगी

मडियादो। मडियादो के प्रसिद्ध गोमुख धाम क्षेत्र में इन दिनों हिंसक वन्यजीवों की मौजूदगी से लोगों में चिंता बढ़ गई है। क्षेत्र में हायना (लकड़बग्घा) ने बच्चों सहित अपना ठिकाना बना लिया है। वहीं, गोमुख धाम से कुछ ही दूरी पर तेंदुए के मूवमेंट की भी जानकारी सामने आई है।

वन्यजीवों की गतिविधियों को देखते हुए स्थानीय स्तर पर लोगों को सतर्क रहने की सूचना दी गई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से गोमुख धाम क्षेत्र में न जाएं और विशेषकर विपरीत समय में भ्रमण करने से बचें। वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने और किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की सलाह दी गई है।
वीडियो में हायना अपने बच्चों के साथ नजर आ रहा है।
बांदकपुर में एससी व ओबीसी महासभा ने दिया धरना, कॉरिडोर निर्माण में बाधक बन रहे पेट्रोल पंप की लीज और अतिक्रमण हटाने की मांग

दमोह जिले के बांदकपुर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर एससी महासभा के नेतृत्व में युवाओं ने धरना प्रदर्शन कर नायब तहसीलदार हिंडोरिया को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर परिसर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का नमन किया। इसके बाद पेट्रोल पंप की समाप्त हो चुकी लीज के बाद उसे यथावत बंद रखने तथा ट्रस्ट एवं शासकीय जमीनों से अतिक्रमण हटाने की मांग उठाई।

प्रवेंद्र चंद्राकर ने जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि बांदकपुर में अनुसूचित जाति वर्ग की समस्याओं की लंबे समय से अनदेखी की जा रही है। वही ओबीसी महासभा कोर कमेटी सदस्य वैभव सिंह ने खसरा नंबर 16/1 की भूमि के स्वामित्व और वर्तमान स्थिति की निष्पक्ष जांच, पिछले 20 वर्षों की लीज व आर्थिक लेन-देन की जांच तथा समाप्त लीज बढ़ाने की प्रक्रिया की जांच की भी मांग की।

ज्ञापन में रविदास मंदिर के जीर्णोद्धार, अवैध अतिक्रमण हटाने, भूमि दान करने वाले परिवारों को उचित मुआवजा देने और मंदिर कमेटी में सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की मांग भी शामिल रही।
गड़ी मोहल्ला, चमन तिगड्डा से लेकर कसाई मंडी नूरी नगर तक कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशन में वगैर अनुमति संचालित मीट दुकानों पर की गई कार्यवाही, कई दुकान को राजस्व, खाद्य विभाग एवं नगर पालिका के द्वारा निरीक्षण के बाद किया सील, मौके पर कोतवाली पुलिस मौजूद...
कसाई मंडी में गौवंश हत्या के बाद प्रशासन का एक्शन, बैरिकेडिंग कर चिन्हित मकानों पर चला बुलडोजर, JCB से आरोपियों के मकानों को प्रशासन ने किया धराशाई

दमोह। कसाई मंडी क्षेत्र में गौवंश हत्या की घटना के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। घटना के विरोध में गौसेवकों और हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान दमोह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नूरी नगर से कसाई मंडी तक बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी की।

8 से 10 मकानों पर चला JCB

शाम करीब 6 बजे के बाद पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, चिन्हित अपराधियों के करीब 8 से 10 मकानों को JCB की मदद से धराशाई किया गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण और अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। संयुक्त कार्रवाई के चलते पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।

घंटाघर पर हुआ था प्रदर्शन

शनिवार सुबह गौवंश हत्या की घटना सामने आने के बाद गौसेवकों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

घटना को लेकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शांति बनाए रखने की अपील

डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीओपी हटा केपी सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह लोधी, एएसआई राकेश पाठक सहित पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
कसाई मंडी में गौवंश हत्या के बाद प्रशासन का एक्शन, बैरिकेडिंग कर चिन्हित मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, JCB से मकानों को किया धराशाई

दमोह। कसाई मंडी क्षेत्र में गौवंश हत्या की घटना के बाद शनिवार को पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। घटना के विरोध में गौसेवकों और हिंदू संगठनों के प्रदर्शन के बाद सागर रेंज के डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान दमोह पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीआईजी ने सीता बावली, कसाई मंडी और नूरी नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के साथ चिन्हित स्थानों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने नूरी नगर से कसाई मंडी तक बैरिकेडिंग कर क्षेत्र की घेराबंदी की।

8 से 10 मकानों पर चला JCB

शाम करीब 6 बजे के बाद पुलिस प्रशासन, नगर पालिका और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारियों के मुताबिक, चिन्हित अपराधियों के करीब 8 से 10 मकानों को JCB की मदद से धराशाई किया गया। साथ ही अवैध अतिक्रमण और अवैध बिजली कनेक्शनों को हटाने की कार्रवाई भी की गई। संयुक्त कार्रवाई के चलते पूरे मंडी क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति रही।

घंटाघर पर हुआ था प्रदर्शन

शनिवार सुबह गौवंश हत्या की घटना सामने आने के बाद गौसेवकों ने घंटाघर पर प्रदर्शन किया था। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इस दौरान कलेक्टर और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था।

घटना को लेकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

शांति बनाए रखने की अपील

डीआईजी शशिंद्र सिंह चौहान ने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदौरिया, एसडीएम निकेत चौरसिया, एसडीओपी हटा केपी सिंह, तहसीलदार रॉबिन जैन, सीएसपी एचआर पांडे, कोतवाली टीआई मनीष कुमार, सीएमओ नगर पालिका राजेंद्र सिंह लोधी, एएसआई राकेश पाठक सहित पुलिस, प्रशासन और नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
घंटाघर पर गौ हत्या के विरोध में गौ सेवकों का प्रदर्शन
कसाई मंडी में गोवंश के अवशेष मिलने से हड़कंप, दमोह बंद; घंटाघर पर चक्काजाम, एक आरोपी गिरफ्तार, शेष कि तलाश जारी

पुलिस ने तीन संदिग्धों की पहचान की, अन्य आरोपियों की तलाश जारी; कलेक्टर ने समझाइश देकर करीब दो घंटे बाद चक्काजाम कराया समाप्त, प्रभावी कार्यवाही के दिए निर्देश 

दमोह। कोतवाली थाना क्षेत्र के बजरिया-7 कसाई मंडी और नूरी नगर-सीताबावरी क्षेत्र में शनिवार सुबह गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर गौ सेवक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घंटाघर पर चक्काजाम कर दिया। इसके बाद शहर के कई बाजार बंद हो गए। व्यापारी महासंघ ने भी बंद का समर्थन किया।

गौ सेवकों और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों ने गर्भवती गाय के अवशेष मिलने का दावा किया। एक अन्य गाय को बचाकर वाहन से घंटाघर लाने की बात भी कही गई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी और हनुमान चालीसा का पाठ किया।

पुलिस ने एक आरोपी पकड़ा, तीन संदिग्ध चिन्हित: सीएसपी एचआर पांडे के अनुसार पुलिस ने मुखबिर तंत्र के आधार पर तीन संदिग्धों की पहचान की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। घटना में इस्तेमाल नीले रंग के ऑटो की जानकारी भी पुलिस को मिली है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें रवाना की गई हैं।

सूचना पर टीआई मनीष कुमार और बजरिया चौकी प्रभारी राकेश पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अवशेष बरामद कर जांच शुरू की।

कलेक्टर के आश्वासन पर खत्म हुआ चक्काजाम: करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर प्रताप नारायण यादव भी घंटाघर पहुंचे। उन्होंने गौ सेवकों की मांगें सुनीं और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया। मामले में एएसपी सुजीत सिंह भदौरिया ने चौकी प्रभारी राकेश पाठक को निलंबित कर जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और प्रभावी कार्यवाही का आश्वासन दिया। 

गौ सेवकों ने क्षेत्र में निगरानी और पेट्रोलिंग व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
गौ वंश हत्या मामला: घटना को लेकर श्री देव जानकी रमण बूंदाबहु मंदिर घंटाघर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान व्यास पीठासीन महाराज रसराज दास जी ने भी घंटाघर पहुंचे गौ सेवकों के बीच पहुंचकर विरोध जताते हुए दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मसार कर देने वाली घटना बताकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गौ वंश हत्या मामला: श्री राम उत्सव समिति अध्यक्ष गौ सेवकविक्रांत गुप्ता ने किया रोष व्यक्त बोले आखिर कब तक प्रशासन के समक्ष आवेदन, निवेदन और ज्ञापन सौंपकर गिड़गिड़ाया हिन्दू समाज, अब प्रभावी कार्यवाही होने तक पीछे नहीं हटेंगे, गौ हत्या की घटना दमोह पुलिस प्रशासन की विफलता का नतीजा...
गौ तस्करी का गढ़ बना दमोह जिला, गौ सेवक नित्या प्यासी ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

पूर्व में घटित घटना से सबक न लेकर प्रभावी कार्यवाही न करने पर लगातार घट रही घटनाओं पर जताया आक्रोश
दुखद शर्मसार कर देने वाली घटना, प्रशासन केवल बुलडोजर चलाकर खानापूर्ति न कर दे, कार्यवाही ऐसी हो कि दमोह में नजीर बने, आगे से लोगो को कुकृत्य करने में सोचना पड़े, झकझोर देने वाली घटना...😔