एक ही रात कई जगह लगी आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
प्रतापगढ़। शहर में शनिवार रात अलग-अलग स्थानों पर आग लगने की घटनाओं से हड़कंप मच गया। डंपिंग यार्ड, आबकारी रोड के खाली बाड़े, नंद मार्ग, अरनोद रोड पुलिया और हाई स्कूल गेट के पास स्थित एक गुमटी सहित कई जगहों पर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत मोर्चे पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। हाई स्कूल के पास गुमटी में लगी आग के दौरान अंदर रखा गैस सिलेंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सब फायर ऑफिसर सावन चनाल की अगुवाई में फायर फाइटर सोभागमल, कांतिलाल, राहुल तथा चालक जमील व विष्णु ने रातभर मशक्कत कर सभी जगहों पर आग पर काबू पाया। टीम की मुस्तैदी से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
#Pratapgarh #FireIncident #FireBrigade #FireRescue #RajasthanNews PratapgarhNews