प्रतापगढ़: दीपावली से पहले नगर परिषद और यातायात पुलिस सख्त, अतिक्रमण व गंदगी पर काटे चालान
प्रतापगढ़। दीपावली पर्व को देखते हुए शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए नगर परिषद और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। गुरुवार को टीमों ने मुख्य बाजारों का निरीक्षण कर दुकानों के बाहर अतिक्रमण, बेतरतीब वाहन पार्किंग और गंदगी फैलाने पर चालान काटे।
त्योहारी सीजन में खरीदारी के लिए बढ़ रही भीड़ के मद्देनजर दुकानदारों को कचरा पात्र रखने व सामान सड़क पर न फैलाने की हिदायत दी गई। कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की चेतावनी देते हुए लोगों को कपड़े के थैले वितरित कर जागरूक भी किया गया।
#PratapgarhNews #PratapgarhPolice #PratapgarhNagarParishad #DeepawaliPreparations #RajasthanNews