फतेहपुरा में 8 लाख की चोरी का खुलासा, गुजरात के दाहोद से 4 आरोपी गिरफ्तार; सोना-चांदी बरामद
डूंगरपुर जिले के कुआं थाना क्षेत्र के फतेहपुरा कस्बे में मकान की दीवार में सेंध लगाकर हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। 15 अक्टूबर की रात चोरों ने घर से करीब 30 ग्राम सोना, 1 किलो 700 ग्राम चांदी के आभूषण और 50 हजार रुपए नकद चुरा लिए थे। मामले में पुलिस ने गुजरात के दाहोद जिले के गरबाड़ा थाना क्षेत्र के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का पूरा माल बरामद कर वारदात में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। अन्य चोरी की वारदातों को लेकर पूछताछ जारी है।
#DungarpurPolice #DungarpurNews #CrimeNews #TheftCase #PoliceAction RajasthanPolice CrimeUpdate Fatehpura GujaratNews Cut2CutLive