डूंगरपुर पुलिस लाइन में कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन, दाउदी बोहरा समाज ने करवाया निर्माण
डूंगरपुर की रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस विभाग और दाउदी बोहरा समाज के संयुक्त तत्वावधान में नवनिर्मित पुलिस कम्युनिटी हॉल का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। एसपी मनीष कुमार ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर हॉल का लोकार्पण किया। इस दौरान एएसपी खींव सिंह, विभिन्न थानाधिकारी और बोहरा समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसपी ने समाज का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस और समाज एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। आमजन का विश्वास और सहयोग पुलिस का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि हॉल का उपयोग जनहित में किया जाएगा।
#DungarpurPolice #DawoodiBohraCommunity #PoliceCommunityHall #DungarpurNews #RajasthanNews