वाराणसी की तर्ज पर डूंगरपुर में ऐतिहासिक लेजर शो, गैपसागर की पाल पर उमड़ा जनसैलाब
डूंगरपुर के ऐतिहासिक गैपसागर झील पर पहली बार वाराणसी की तर्ज पर भव्य लेजर एवं ग्राफिक्स शो का आयोजन किया गया। गजानन, श्रीकृष्ण और भगवान नरसिंह के धार्मिक गीतों की धुन पर जब लेजर लाइट शो शुरू हुआ, तो पूरा वातावरण जयकारों से गूंज उठा। गैपसागर में विराजमान भगवान शिव की प्रतिमा, ऐतिहासिक बादल महल पर लेजर शो और पहाड़ी पर ग्राफिक्स प्रदर्शन ने हर किसी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के.के. गुप्ता और सभापति सुशीला गुप्ता भी मौजूद रहे। यह शो अब प्रतिदिन आयोजित होगा, जिससे डूंगरपुर पर्यटन को नई पहचान मिलेगी।
#Dungarpur #GapSagarLake #LaserShow #DurgapurTourism #RajasthanTourism