नवाघरा पंचायत में चुनावी नतीजों के बाद बवाल, समर्थकों ने किया पथराव और आगजनी; कर्मचारी घायल
उदयपुर जिले के बावलवाड़ा थाना क्षेत्र की नवाघरा ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हिंसा भड़क गई। जानकारी के अनुसार, हार से नाराज प्रत्याशियों के समर्थकों ने मतगणना स्थल पर पथराव और आगजनी कर दी। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव की घटना में पोलिंग बूथ पर तैनात कर्मचारियों को चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
#UdaipurNews #Bawalwara #Nawaghara #ElectionViolence #PanchayatElection2026 RajasthanNews