सिवान, दिनांक 14 नवंबर 2026
आगामी छठ महापर्व को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर श्री विजय प्रकाश मीणा भा०प्र०से० जिलाधिकारी पदाधिकारी सिवान एवं श्री भारत सोनी भा.पु.से. पुलिस अधीक्षक सिवान द्वारा संयुक्त रूप से दरौली प्रखंड स्थित दरौली घाट और अमरपुर पंचायत के विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कि जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये। दरौली घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए घाट पर डबल बैरिकेडिंग कराने, पूरे परिसर को साफ सुथरा करने, पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था करने तथा नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह सक्रिय रखने का उन्होंने निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस और मेडिकल टीम आदि को छठ घाट के चिन्हित स्थलों पर तैनात रखने का निदेश दिया।
निरीक्षण के दौरान दरौली पंचायत के मुखिया श्री लाल बहादुर कुशवाहा के द्वारा आयोजित स्वच्छता कर्मियों के सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी द्वारा वहां उपस्थित सभी स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया गया ।
तत्पश्चात उन्होंने ने अमरपुर पंचायत के घाटों का निरीक्षण किया, जहां कटाव की समस्या को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने और अतिरिक्त सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का संबंधित पदाधिकारियों को निदेश दिया।
जिलाधिकारी ने दरौली अंचल के सभी नागरिकों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं देते हुए इस पावन महापर्व को स्वच्छता के साथ शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने हेतु अपील किया।
निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सिवान सदर , अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिवान सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा सिवान, दरौली के अंचलाधिकारी विद्या भूषण भारती, बीडीओ दीप्ति शिखा , प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी आकाश द्विवेद्वी और थाना प्रभारी दरौली सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
#chhath_puja #JaiChhathiMaiya #chhathinsiwan #siwan #सिवान
Siwan, Bihar | Nov 14, 2026