Public App Logo
Profile Picture

Siwan District Administration

@DPROSiwan
382Followers
0Following
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
आज दिनांक 12 सितम्बर 2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी सिवान की अध्यक्षता में अम्बेडकर भवन के संवाद कक्ष में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भारत सरकार महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह 2026 का आयोजन 09 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष पोषण माह का मुख्य विषय " हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी" है।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के साथ-साथ पोषण के प्रति समुदाय में जागरूकता एवं जन भागीदारी को बढ़ावा देना है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
"हमारी आंगनबाड़ी- हमारी जिम्मेदारी", सुपोषित समाज की यही तैयारी
जिलाधिकारी ने 9वे राष्ट्रीय पोषण माह- 2026 का किया शुभारंभ।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
**जिलाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान और सेवा संकल्प अभियान से संबंधित बैठक हुई संपन्न* 

आज दिनांक 12 सितंबर 2026 को जिला पदाधिकारी, सिवान की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में  सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान तथा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान (सेवा और समर्पण के 25 वर्ष) से संबंधित बैठक आयोजित की गई।  
’सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान’
सभी विभागों से मुख्य रूप से दो श्रेणियों में कार्यों की सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।

(क) First Priority/अति आवश्यक कार्य:-

ऐसे कार्य जिन्हें जनहित एवं स्थानीय आवश्यकता के दृष्टिकोण से प्राथमिकता के आधार पर लिया जाना आवश्यक है।
(ख) Running Works/प्रचलित कार्य:-

ऐसे कार्य जो वर्तमान में संचालित/निर्माणाधीन हैं तथा जिनकी प्रगति एवं पूर्णता की स्थिति का विवरण उपलब्ध कराया जाना है।

जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित कार्यों का स्पष्ट, तथ्यात्मक एवं अद्यतन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएं, ताकि आवश्यकतानुसार उपयुक्त योजनाओं/कार्यों का चयन कर उन्हें सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान के अंतर्गत सम्मिलित किया जा सके।
कायाकल्प से संबंधित उपलब्ध कार्य-सूची में विद्यालयों की चहारदीवारी, भवन मरम्मत, शौचालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उपकेंद्र, सामुदायिक भवन एवं नाली निर्माण सहित विभिन्न जनोपयोगी कार्य शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को कार्यों की प्राथमिकता, आवश्यकता, वर्तमान स्थिति तथा विभागीय उत्तरदायित्व के आधार पर प्रतिवेदन तैयार करने का निर्देश दिया, ताकि अभियान के तहत वास्तविक आवश्यकता वाले कार्यों को प्राथमिकता दी जा सके।

’सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक):-

जिला पदाधिकारी, सिवान द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि सेवा संकल्प अभियान के तहत अपने-अपने विभाग की विस्तृत प्लान/कार्ययोजना तैयार कर सूची अविलम्ब उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
अभियान के 13 प्रमुख स्तम्भों/कार्यक्रमों पर जिला स्तर पर निम्नानुसार कार्रवाई की जाएगी।
  
आशीर्वाद का दीया 
सेवा चित्र - चित्रकला 
सेवा स्मरण 
आंगन का मिलन 
कहानी बदलाव की
सेवा ज्योति यात्रा
सेवा संकल्प यात्रा
सेवा मेरा योगदान
सेवा सेतु अभियान 
सेवा के रंग (रंगोली व भारत मंडला)
नवाचार चुनौती (Innovation Challenge)
जनसेवक महाकुंभ

25 साल, 25 कहानियाँ (राष्ट्रीय अनबॉक्सिंग)

उक्त अभियान की रूपरेखा के अनुसार प्रत्येक विभाग/जिला स्तर पर कार्ययोजना तैयार करते हुए प्रत्येक गतिविधि के लिए स्पष्ट जिम्मेदारी निर्धारित की जानी है तथा दैनिक लक्ष्य, लाभार्थियों की संख्या, आयोजित कार्यक्रम, जनसहभागिता एवं प्रचार-प्रसार की रूपरेखा स्पष्ट रखी जानी है।

बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि विभागवार तैयार की जाने वाली कार्ययोजना व्यावहारिक, परिणामोन्मुख एवं जनहित आधारित हो तथा इसमें स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि दोनों अभियानों के लिए समयबद्ध तरीके से आवश्यक तैयारी पूरी करें तथा निर्धारित समय-सीमा में प्रतिवेदन एवं विभागवार कार्ययोजना उपलब्ध कराएं।
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत वास्तविक आवश्यकता वाले एवं प्रचलित कार्यों का समुचित चयन किया जाए जबकि सेवा संकल्प अभियान के तहत सभी विभाग अपनी स्पष्ट एवं प्रभावी कार्ययोजना के साथ जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए अभियान को सफल बनाएं।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त, सिवान, सिविल सर्जन, सिवान, अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान सदर, विशेष कार्य पदाधिकारी, गोपनीय शाखा, सिवान, अन्य संबंधित जिलास्तरीय पदाधिकारीगण एवं प्रखंड विकास पदाधिकारियों आदि ने भाग लिया।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalp nis:value=SevaSankalp nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
*कक्षा IX एवं XI में प्रवेश हेतु LEST-2027 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ* 

सिवान, 12 सितंबर 2026:

 नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा IX एवं XI (सत्र 2027-28) में प्रवेश के लिए लैटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (LEST)-2027 के माध्यम से रिक्त सीटों को भरने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के तहत नि:शुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व पंजीकरण पोर्टल पर उपलब्ध विवरणिका (Prospectus) का ध्यानपूर्वक अवलोकन कर पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जानकारी प्राप्त कर लें।

कक्षा IX में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsix_9

कक्षा XI में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन:
https://cbseitms.nic.in/2026/nvsxi_11

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30.09.2026 निर्धारित की गई है। अभ्यर्थियों को अंतिम तिथि की प्रतीक्षा किए बिना समय रहते ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की सलाह दी जाती है।

पंजीकरण पोर्टल पर विस्तृत विवरणिका (Prospectus) उपलब्ध है, जिसमें परीक्षा एवं प्रवेश से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। अभ्यर्थी आवेदन करने से पूर्व विवरणिका का अध्ययन अवश्य करें तथा आवेदन पत्र में सभी विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करें।

जिला प्रशासन, सिवान द्वारा जिले के पात्र विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की जाती है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं तथा निर्धारित अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 से पूर्व अपना ऑनलाइन आवेदन सुनिश्चित करें।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
Video 7
Video 8
*"सबका सम्मान-जीवन आसान"कार्यक्रम का आयोजन समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में किया गया* ।

 
  आज दिनांक 11 सितम्बर 2026, शुक्रवार को समाहरणालय सिवान के संवाद कक्ष में *"सबका सम्मान-जीवन आसान* कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, सिवान  के साथ  उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सिवान, अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सिवान , विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा सिवान एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण  आम जनों से मिलने हेतु उपस्थित रहें। 

* जिला पदाधिकारी सिवान ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए लगभग 53 से अधिक परिवादकर्ता के मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त परिवादपत्रों की जांच यथाशीघ्र कराते हुए जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

 *  आवेदकों के कई मामलों को जिलाधिकारी सिवान द्वारा जिले के वरीय पदाधिकारी यथा- उप विकास आयुक्त,अपर समाहर्ता सिवान, अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सिवान सदर एवं महाराजगंज,अनुमंडल पदाधिकारी, सिवान सदर एवं महाराजगंज  को जिम्मा दिया गया है।

*सबका सम्मान जीवन आसान कार्यक्रम में आम जनों ने भूमि विवाद,आपसी बंटवारा,अतिक्रमण,जमीन विवाद से संबंधित समस्याएं,कल्याण,बैंकिंग,शस्त्र, आपूर्ति, स्वास्थ्य,नगर पंचायत, पंचायती राज विभाग, विद्युत वरीय पदाधिकारी के कार्यालय आदि एवं अन्य विभिन्न मामलों से संबंधित परिवाद पत्र दिए। 

जमीन से संबंधित मामलों पर प्राप्त सभी आवेदन के आलोक में जिला पदाधिकारी सिवान ने संबंधित अंचलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष को अंचल स्तर पर हर शनिवार को आयोजित होने वाले जनता से साक्षात्कार कार्यक्रम में दोनों पक्षों के व्यक्तियों को बुलाकर संबधित मामलों को प्राथमिकता देते हुए निराकरण कराने का निर्देश दिए।
             
प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,
 सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
Video 10
Video 11
Video 12
Video 13
"राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितम्बर, 2026"
तिथि :- 12.09.2026 (शनिवार), समय पूर्वाह्न 10:30 बजे
स्थल :- व्यवहार न्यायालय, सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
Video 15
Video 16
Video 17
Video 18
*103 वर्ष पुराने ऐतिहासिक मौनिया बाबा मेला का भव्य शुभारंभ* 

मौनिया बाबा राजकीय महोत्सव 2026 का शुभारंभ माननीय सांसद महाराजगंज,श्री जनार्दन सिंह सिग्रिवाल के कर कमलो द्वारा किया गया, इस पावन अवसर पर माननीय विधायक महाराजगंज,श्री हेमनारायण साह, जिला पदाधिकारी सीवान श्री विजय प्रकाश मीणा , पुलिस अधीक्षक सिवान श्री भारत सोनी सहित अन्य कई गणमान्य लोग तथा अधिकारी भी मौजूद रहे। 

सिवान,10 सितंबर 2026 गुरुवार।

सिवान जिले के महाराजगंज अनुमंडल  मुख्यालय का मौनिया बाबा मेला  सांस्कृतिक जुटान का अनुपम स्थान सन् 1923 से रहा है। यह मेला प्रति वर्ष भादों महीने की अमावस्या को लगता है। यहां दूर दराज से लाखों लोग मेले का आनंद उठाने आते रहे हैं।
यह मेला उत्तर बिहार का एक प्रसिद्ध मेला रहा है। मौनिया बाबा मेला 2025 से राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

गुरुवार को मौनिया बाबा मेला सह राजकीय महोत्सव 2026 का शुभारंभ महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, महाराजगंज विधायक हेमनारायण साह जिला पदाधिकारी सिवान और पुलिस अधीक्षक सिवान, डीडीसी सिवान, एसडीएम महाराजगंज तथा अन्य गणमान्यजनों की उपस्थिति में किया गया। सबसे पहले मौनिया बाबा के समाधि स्थल पर उनका पूजा अर्चना किया गया। 

माननीय सांसद महाराजगंज श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने बताया कि 2025 में राजकीय मेले का दर्जा देने से इस पारंपरिक मेले की गरिमा में और भी इजाफा हुआ है।
इस अवसर पर लगने वाला भव्य मेला आज सिवान की सांस्कृतिक प्रतिष्ठा का आधार बन चुका है।

मौनिया बाबा मेले में तकरीबन 23 महावीरी अखाड़े भाग लेते हैं। जिला पदाधिकारी सिवान एवं पुलिस अधीक्षक सिवान ने शांति समिति के सदस्य गणों से मौनिया बाबा मेला के अवसर पर निकाले जाने वाले अखाड़े में विधि-व्यवस्था कायम रखने हेतु सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अखाड़ा निकाले जाने के संबंध में सरकार के द्वारा निर्धारित नियमों का सबों से पालन करने की अपेक्षा की जाती है।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि राजकीय मेले के दर्जे को प्राप्त होने के बाद मौनिया बाबा मेला पर्यटन और रोजगार की संभावनाओं का मजबूत आधार भी उत्पन्न कर रहा है। मेले की बुनियादी संरचना को सुव्यवस्थित और सुनियोजित तरीके से बनाने के लिए सिवान जिला प्रशासन गंभीर और सार्थक प्रयास कर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताया  कि आने वाले दिनों में मौनिया बाबा मेला सिवान का प्रखर सांस्कृतिक पहचान बन जाएगा।

मौनिया बाबा राजकीय मेला 2026 के शुभारंभ के अवसर पर  स्थानीय कलाकारो, स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। स्कूलों के बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया।

मौनिया बाबा मेला के अवसर पर निकाले जाने वाले अखाड़े अपने दर्शनीय प्रस्तुतियों से लोगों का मन मोह लेते हैं। मेले में लकड़ी और लोहे की विशिष्ट वस्तुएं भी मिलती हैं। यहां आलमारी , संदूक, ओखल,मूसल की बड़े पैमाने पर खरीद बिक्री होती है ।

मौनिया बाबा मेले में आस्था का जन सैलाब उमड़ता रहा है।  यह मेला सिवान की सांस्कृतिक जीवंतता का प्रतीक भी रहा है । मेले में आने वाले श्रद्धालु लाखों की संख्या में आते हैं  जो अपनी आस्था और विश्वास के साथ सिवान के सांस्कृतिक प्रतिष्ठा में निखार भी लाते हैं। 

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, 
 सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
*जनता की समस्याओं का हो त्वरित निवारण: जिला पदाधिकारी, सिवान* 

 *जिलाधिकारी सिवान ने सिवान सदर प्रखंड में जनप्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद, विकास, योजनाओं  की हुई समीक्षा* 

सिवान, 10 सितंबर, 2026

आज दिनांक 10.09.2026 को श्री विजय प्रकाश मीणा, भा.प्र.से. जिला पदाधिकारी सिवान प्रखंड कार्यालय सिवान सदर पहुंचे, जहां प्रखंड प्रमुख श्रीमती आरती देवी और  प्रखंड विकास पदाधिकारी सिवान सदर ने पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। 

डीएम ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सीधा संवाद कर क्षेत्र की समस्याओं और विकास योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि सिवान सदर प्रखंड लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 18, 105 विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। जिसकी आबादी 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 2 लाख है। यहां 18 पंचायत 18 मुखिया और 24 बीडीसी सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि 18 पंचायत सरकार भवन अंतर्गत 07 कार्यरत और शेष निर्माणाधीन है। दो पंचायत में पी एस भवन निर्माण हेतु भूमि की जमाबंदी रद्द करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

बैठक के दौरान डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचें और जनता की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आमलोग अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालय आते हैं, इसलिए उन्हें अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता बनाए रखने तथा नियमित निगरानी करने का भी निर्देश दिया।

जिला पदाधिकारी ने सिवान सदर में विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने हेतु सभी को संकल्पित होकर कार्य करने को कहाl

जनप्रतिनिधियों ने सड़क, नाली, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित पंचायत स्तर की विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिकायत करते हुए कहा कि दाखिल खारिज में और परिमार्जन में विलंब हो रहा है। अतिक्रमण और जलजमाव संबंधी मुद्दों को भी जनप्रतिनिधि गण द्वारा उठाया गया। कुछ विद्यालयों में कमरों की संख्या में कमी की तरफ भी ध्यान आकृष्ट कराया गया। कुछ जनप्रतिनिधियों ने शिकायत में कहा कि कुछ विद्यालयों में शिक्षक हाजिरी बनाकर चले जा रहे हैं जिससे पठन पाठन पर असर पड़ता है।

जिला पदाधिकारी ने सभी की मांगों और शिकायतों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई तथा लंबित कार्यों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य आम लोगों को बेहतर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान करना है।

इस अवसर पर मुखियागण तथा विभिन्न क्षेत्रों के पंचायत समिति सदस्य आदि सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रभारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सिवान।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
Video 22
*गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर महुअरी पंचायत में विकास शिविर आयोजित* 

 *22 जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, पात्र एवं वंचित लाभुकों से शिविर में आवेदन करने की अपील* 

सीवान, 10 सितंबर 2026:

आज दिनांक 10.09.2026 को प्रखंड-सीवान सदर अंतर्गत पंचायत-महुअरी के अनुसूचित जाति टोला भदौरा में गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर “गुरु संत रविदास समरसता संकल्प अभियान” के तहत विकास शिविर का आयोजन किया गया जिसमे
श्री विजय प्रकाश मीणा भा.प्र.से.जिला पदाधिकारी, सीवान भी शामिल हुए । अन्य पदाधिकारियो मे जिला पंचायती राज पदाधिकारी, सीवान; जिला कल्याण पदाधिकारी, सीवान; अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड विकास पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सीवान सदर; प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, सीवान सदर सहित अन्य प्रखंड/पंचायत स्तरीय पदाधिकारी/कर्मी, महुअरी पंचायत के मुखिया तथा स्थानीय लोग शामिल हुए।

 *जिला पदाधिकारी सीवान द्वारा गुरु संत रविदास जी को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।* 

 *शिविर में 22 जन कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी* 
* 
जिलाधिकारी सीवान ने उपस्थित आमजनों को सरकार द्वारा संचालित 22 जन कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इनमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली से आच्छादन (राशन कार्ड), औपचारिक शिक्षा हेतु विद्यालय में दाखिला, आंगनबाड़ी, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र से आच्छादन, आधार कार्ड निर्माण, कुशल युवा प्रोग्राम/कौशल विकास कार्यक्रम, ई-श्रम कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड/स्वास्थ्य कार्ड/हेल्थ कैंप, प्रधानमंत्री आवास योजना, वास-भूमि/वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, बुनियादी केन्द्र से संबंधित योजनाएं, मनरेगा जॉब कार्ड से आच्छादन, हर घर नल-जल योजना आदि योजनाएं शामिल हैं।
जिला पदाधिकारी सीवान द्वारा पात्र एवं वंचित व्यक्तियों से शिविर में आवेदन देकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का अनुरोध किया गया।
जनसमस्याओं की सुनी गईं, संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश
शिविर के दौरान जिलधिकारी  द्वारा उपस्थित आमजनों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके निराकरण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों से अपील की गई कि वे सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर पात्रता के अनुसार लाभ लेने हेतु निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

प्रभारी जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी,
 सिवान । 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>
**विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) – 2026** 

जिला – सीवान (बिहार)

 *विषय: विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) के अंतर्गत युवाओं की सहभागिता एवं पंजीकरण के संबंध में* 

मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोड़ने तथा उनमें नेतृत्व क्षमता, नवाचार एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विकसित भारत युवा नेतृत्व संवाद (VBYLD) का आयोजन किया जा रहा है।

इस पहल के माध्यम से देश के युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं नवाचार प्रस्तुत करने तथा विकसित भारत @2047 के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

 *सीवान जिले में विशेष अभियान*
सीवान*जिले में VBYLD के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, युवा संगठनों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों के माध्यम से विशेष जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है।

जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की जाती है कि वे सर्वप्रथम *My Bharat पोर्टल – mybharat.gov.in पर* अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा VBYLD से संबंधित गतिविधियों एवं क्विज़ में सक्रिय रूप से भाग लें।

 *My Bharat पर पंजीकरण क्यों आवश्यक है?* 

My Bharat पोर्टल युवाओं को विभिन्न युवा कार्यक्रमों, स्वयंसेवी गतिविधियों, प्रशिक्षण, नेतृत्व विकास एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़ी गतिविधियों से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। VBYLD में भाग लेने के इच्छुक युवाओं को My Bharat पर अपना प्रोफाइल बनाकर पंजीकरण पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 *युवाओं के लिए अवसर* 

 *VBYLD युवाओं को—* 

- अपने विचार एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का अवसर,
- नेतृत्व क्षमता विकसित करने का अवसर,
- राष्ट्र निर्माण से जुड़ने का अवसर,
- विकसित भारत @2047 के विज़न में योगदान देने का अवसर,
- तथा विभिन्न युवा गतिविधियों में भागीदारी का अवसर प्रदान करता है।

 *सीवान के युवाओं से अपील* 

मेरा युवा भारत, सीवान द्वारा जिले के सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों एवं युवा संगठनों से अपील की जाती है कि वे अपने संस्थान के अधिक से अधिक पात्र युवाओं को My Bharat पोर्टल पर पंजीकरण कराने तथा VBYLD में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करें।

My Bharat पर पंजीकरण करें, VBYLD से जुड़ें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी सीवान
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=siwan nis:value=siwan nis:enabled=true nis:link/>