मैहर: सामुदायिक भवन निर्माण के दौरान जमकर बवाल; बंदूक लेकर शासकीय काम बंद कराने पहुंचे दबंग, सरपंच और ग्रामीणों के साथ हाथापाई!
मैहर: जिले के धनवाही कला गांव में शासकीय सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य के दौरान भारी विवाद और हंगामा होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दबंग किस्म के लोग और एक स्थानीय नेता का भाई बंदूक लेकर मौके पर पहुंचे और बलपूर्वक शासकीय निर्माण कार्य को बंद कराने का प्रयास किया।
विरोध करने पर सरपंच और ग्रामीण महिलाओं के साथ तीखी झड़प और हाथापाई की गई। घटना का मौके पर मौजूद लोगों द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें खुलेआम दबंगई और विवाद की स्थिति साफ देखी जा सकती है। इस मामले में नादन देहात थाने में संबंधित पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
#UnchehraNews #MaiharNews #MPNews #CrimeNews #LocalNews MadhyaPradesh