डेहरी के होटल में SDM की बड़ी कार्रवाई, चार महिलाओं समेत कई लोग मौके से धराये
डेहरी। रोहतास के डेहरी में संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शहर स्थित अनिश होटल में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान होटल से चार महिलाओं समेत कई लोगों को मौके पर पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए जाने की बात सामने आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि प्रशासन की टीम को होटल में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। प्रशासन की ओर से शहर के अन्य होटलों पर भी नजर रखे जाने की बात कही जा रही है।
फिलहाल पकड़े गए लोगों और होटल संचालक से पूछताछ के साथ आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है।
Kargahar, Rohtas | Sep 15, 2026