शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर एसडीओ ने बीईओ के साथ की समीक्षा बैठक
बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने को लेकर मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार की अध्यक्षता में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
एसडीओ ने सभी बीईओ को अपने-अपने क्षेत्र के विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति, समय-सारणी के अनुसार कक्षाओं का संचालन और पठन-पाठन की गुणवत्ता की निगरानी करने को कहा गया। शिक्षकों की नियमित एवं ससमय उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं