डेहरी के होटल में SDM की बड़ी कार्रवाई, चार महिलाओं समेत कई लोग मौके से धराये
रोहतास के डेहरी में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डेहरी एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने शहर के अनिश होटल में छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान होटल से चार महिलाओं समेत कुछ पुरुषों को मौके पर पकड़ा गया। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए जाने की बात सामने आई है।
प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद डेहरी शहर के कई होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि प्रशासन अब ऐसे होटलों पर भी नजर रख रहा है, जहां संदिग्ध अथवा अवैध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। फिलहाल प्रशासन की ओर से पकड़े गए लोगों और होटल संचालक के खिलाफ की जाने वाली आगे की कार्रवाई को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।